
आईपीएल 2022 में 10 टीमें खेलती हुई दिखाई देंगी और उन सभी टीमों ने टूर्नामेंट के लिए अपने ऑफिशियल लोगो को जारी कर दिया है। जबकि आठ मौजूदा फ्रेंचाइजी के पास पहले से ही लोगो था।
दो नयी फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स ने इस साल सोशल मीडिया के जरिये अपने लोगो को जारी किया है। आईपीएल 2022 से पहले आज हम आपको आईपीएल के 15वें एडिशन में भाग लेने वाली 10 टीमों के लोगो को रैंक देंगे।
10. लखनऊ सुपर जायंट्स
लखनऊ सुपर जायंट्स का लोगो देखकर कई फैंस ने अपनी निराश जाहिर की थी। लखनऊ टीम का लोगो राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लोगो से मिलता जुलता है। फैंस का कहना था कि इसे और बेहतर बनाया जा सकता था।
9. पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स का पिछला लोगो जब उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब के नाम से जाना जाता था, वह शानदार था। नया लोगो भी काफी अच्छा है लेकिन आईपीएल में कई टीमों के पास ज्यादा अट्रैक्टिव लोगो है।
8. गुजरात टाइटंस
गुजरात टाइटन्स का लोगो बेहतरीन दिखता है, लेकिन अन्य 8 टीमों के लोगो की तुलना में, जीटी (GT) और एलएसजी (LSG) का लोगो कुछ फैंस को अच्छा नहीं लगा।
7. दिल्ली कैपिटल्स
पंजाब किंग्स की तरह दिल्ली कैपिटल्स का लोगो भी शानदार था लेकिन नाम बदलने के बाद उन्होंने भी अपना लोगो बदल दिया। दिल्ली के पास अब नीले रंग का का लोगो है जिसमें तीन बाघ बने हुए है।
6. राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स का एक शाही लोगो है। जिस वजह से वो इस लिस्ट में छठे स्थान पर अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गए है। राजस्थान रॉयल्स ने अपनी ड्रेस के रंग के साथ-साथ लोगो के रंग में बदलाव किया है। पहले वो नीले रंग में था और अब गुलाबी रंग में है।
5. सनराइजर्स हैदराबाद
टॉप 5 टीमों को रैंक करना बेहद मुश्किल है क्योंकि उन सभी के पास बेहतरीन लोगो है। वहीं हैदराबाद ने इस लिस्ट ऑरेंज बर्ड के लोगो के साथ पांचवें स्थान पर अपना कब्ज़ा जमाया है।
4. मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस का एक साधारण लेकिन वर्ल्ड क्लास का लोगो है। टीम इसी लोगो के साथ 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी हैं। जिससे यह लोगो काफी लोकप्रिय हो गया है।
3. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नया लोगो फैंस को काफी पसंद आया है। कई फैंस का मानना है कि यह लोगो आईपीएल के सबसे अच्छे लोगो में से एक है। बैंगलोर अपने शानदार लोगो के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद है।
2. चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई एकमात्र टीम है जिसने 2008 के बाद से लोगो को कभी नहीं बदला है। उनके शेर का लोगो उसके अंदर चेन्नई सुपर किंग्स का नाम लिखा है और ऊपर ताज बना हुआ है। जो फैंस को काफी लुभाता है।
1. कोलकाता नाइट राइडर्स
कोलकाता नाइट राइडर्स के आईपीएल में 2 लोगो रहे हैं, और दोनों ही टॉप क्लास लेवल के रहे है। उनके लोगो में यह संदेश जाता है कि यह शूरवीरों की टीम है। इसी वजह से वो इस लिस्ट में टॉप पर मौजूद है।