FeatureIPL

मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2022 में बेंच पर बैठे इन 3 खिलाड़ियों को भी आजमाना चाहिए

Share The Post

आईपीएल 2022 में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन जारी है। उन्होंने अभी तक इस सीजन में 6 मैच खेले है और सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई की टीम इस साल काफी कमजोर नजर आ रही है।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने मैचों में कई कॉम्बिनेशंस और प्लानिंग अपनाई लेकिन कुछ भी टीम के काम नहीं किया है। ऐसा लग रहा था कि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने पिछले गेम में मुंबई अपने सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी है लेकिन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 में अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश में है।

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “हर गेम हम खेलते हैं, कोशिश करते हैं और सही कॉम्बिनेशन खोजने की कोशिश करते हैं, परिस्थितियों और विपक्षी टीम को देखते हुए, जब तक आप गेम नहीं जीतते, आप एक ही इलेवन के साथ नहीं खेल सकते हैं, जब आप गेम हारते हैं, तो यह पॉइंट करना आसान होता है।”

अभी भी कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो मौके का इंतजार कर रहे हैं। तो आज हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें मुंबई की टीम अगले मैच में खिला सकती हैं।

Advertisement

1. आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू कर सकते हैं ऋतिक शौकीन

आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट है जहां मिस्ट्री स्पिनरों ने काफी सफलता हासिल की है। मुंबई इंडियंस की टीम में ऋतिक शौकीन वहीं गेंदबाज है। मुरुगन अश्विन को काफी मौके मिले हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें अन्य स्पिनर के सपोर्ट की जरूरत है। ऐसे में शौकिन उनको काफी सपोर्ट कर सकते हैं।

दिल्ली के इस गेंदबाज ने अभी तक कोई टी20 मैच नहीं खेला है। हालांकि उन्होंने 8 लिस्ट ए मैच खेले है जिसमें उनके नाम 4.92 के इकॉनमी रेट से 8 विकेट दर्ज है।

Advertisement

2. अर्जुन तेंदुलकर

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 में डेनियल सैम्स, टायमल मिल्स और जयदेव उनादकट को बाएं हाथ के तेज गेंदबाजी विकल्प के रूप में आजमा चुकी हैं। हालांकि, उनमें से किसी ने भी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। ऐसे में वो अर्जुन तेंदुलकर का उपयोग करते हैं, जो अपनी गेंदबाजी स्किल्स से विपक्षी बल्लेबाजों को चौंका सकता हैं।

अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 30 लाख में अपनी टीम में शामिल किया था। इस खिलाड़ी के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक सिर्फ 2 मैच ही खेले है और सिर्फ 2 विकेट ही लेने में कामयाब रहे है।

Advertisement

3. रिले मेरेडिथ

यदि मुंबई इंडियंस अर्जुन तेंदुलकर से अधिक अनुभवी टी20 गेंदबाज का उपयोग करना चाहता है, तो वे रिले मेरेडिथ को आज़मा सकते हैं जो पिछले साल पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा थे। मुंबई ने इस तेज गेंदबाज को 2022 की मेगा नीलामी में 1 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मेरेडिथ के टी20 करियर की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 55 मैच खेले है और 8.38 के इकॉनमी रेट की मदद से 71 विकेट लिए है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button