FeatureIPL

5 गेंदबाज जिनकी गेंदों पर आईपीएल के एक सीजन में लगे सबसे ज्यादा छक्के

Share The Post

टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की काफी कुटाई होती हैं। टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों का ज्यादा दबदबा रहता हैं। वहीं आईपीएल में बड़े-बड़े छक्कों की बारिश देखने को मिलती हैं।

इस मामलें में कई दिग्गज गेंदबाज भी पीछे नहीं रहे है। तो इसी चीज को लेकर आज हम आपको 5 ऐसे गेंदबाजों के नाम बताने जा रहे है जिनकी गेंदों पर बल्लेबाजों द्वारा आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाए गए है।

Advertisement

1. मोहम्मद सिराज (आरसीबी): 31 छक्के

तेज गेंदबाज सिराज को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले 7 करोड़ में रिटेन किया था। हालांकि वो इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं रहे। उन्होंने इस सीजन में 15 मैच खेले और 9 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है।

आईपीएल 2022 में उन्होंने 51 ओवर फेंकने के बाद, सिराज ने 10.08 की खराब इकॉनमी रेट के साथ 31 छक्के खाये है और इस प्रकार आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने की लिस्ट में उन्होंने टॉप पर अपना कब्जा जमाया है।

Advertisement

2. वानिंदु हसरंगा (आरसीबी): 30 छक्के

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ही वानिंदु हसरंगा अपना नाम दर्ज करवाने में सफल रहे है। उन्होंने आईपीएल 2022 में 16 मैच खेले है और 7.54 के इकॉनमी रेट की मदद से 26 विकेट लिए है और इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामलें में दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने इस सीजन में 57 ओवर फेंके और 30 छक्के खाये।

3. ड्वेन ब्रावो (सीएसके): 29 छक्के

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करते हैं। हालांकि डेथ ओवरों में बल्लेबाज काफी तेजी से रन बनाते हैं और बड़ी-बड़ी हिट भी लगाते हैं। आईपीएल 2018 में ड्वेन ब्रावो को इसका सामना करना पड़ा। उन्होंने 2018 में 16 मैच खेले और 9.96 के खराब इकॉनमी रेट की मदद से 14 विकेट लिए थे और पूरे सीजन में उनकी गेंदों पर 29 छक्के लगे थे।

Advertisement

4. युजवेंद्र चहल (आरसीबी): 28 छक्के

चहल 2014 से लेकर 2021 तक आरसीबी का हिस्सा रहे है। वहीं 2015 के आईपीएल में उन्होंने 15 मैच खेले थे और 8.86 के इकॉनमी रेट की मदद से 23 विकेट लिए थे। वहीं 46.5 ओवर गेंदबाजी करते हुए 29 छक्के खाये थे।

Advertisement

5. युजवेंद्र चहल (आरआर): 27 छक्के

युजवेंद्र चहल इस लिस्ट में एक बार और अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गए है। उन्होंने आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले थे और सबसे ज्यादा विकेट लेते हुए पर्पल कैप अपने नाम की थी। उन्होंने इस सीजन में 17 मैच खेले और 7.75 के इकॉनमी रेट से 27 विकेट लिए है। वहीं उन्होंने 68 ओवर गेंदबाजी की है और 27 छक्के लगाए है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button