FeatureIPL

केएल राहुल के फ्रेंचाइजी छोड़ने के बाद, पंजाब किंग्स इन स्टार प्लेयर्स को कप्तानी के लिए कर सकती है टारगेट

Share The Post

ऐसी कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकीं हैं जिनमें पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल के फ्रेंचाइजी से अलग होने की संभावनाएं हैं। इसलिए, फ्रेंचाइजी को अब एक नए कप्तान की तलाश शुरू करनी होगी। जब कप्तानी के विकल्पों की बात आती है, तो पंजाब किंग्स के पास हमेशा की एक अलग प्रकार का थीम प्लान रहा है।

चूंकि, किसी अन्य आईपीएल फ्रेंचाइजी की तुलना में पंजाब किंग्स ने कप्तानी में अधिक बदलाव किए हैं। बावजूद इसके, फ्रेंचाइजी अब तक आईपीएल जीतने में सफल नही हो सकी है। यहां तक कि बीते कुछ सीजन में पंजाब प्लेऑफ में भी नही पहुंच पाई है।

Advertisement

आज के इस लेख में, हम ऐसे 5 खिलाड़ियों पर नज़र डालेंगे, जिन्हें कप्तान बनाने के लिए पंजाब किंग्स आईपीएल-2022 से पहले होने वाली मेगा नीलामी में टारगेट कर सकती है।

1.) मयंक अग्रवाल:

मयंक अग्रवाल उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें पंजाब किंग्स को आईपीएल-2022 के लिए कप्तान के रूप में सामने लाना चाहिए। यह एक आसान विकल्प है क्योंकि फ्रैंचाइज़ी के पास पहले से ही यह खिलाड़ी उपलब्ध है, और उन्हें बस उसे रिटेन करने की आवश्यकता होगी।

Advertisement

मयंक अग्रवाल के रूप में पंजाब किंग्स को एक अनुभवी खिलाड़ी मिलेगा। साथ ही, दो नई आईपीएल फ्रेंचाइजी आ जाने के बाद भी पंजाब के पास एक शानदार ओपनर बल्लेबाज उपलब्ध होगा। मयंक अभी युवा है और लंबे समय तक फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर सकता है।

2) डेविड वार्नर:

यह निश्चित है कि सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल-2022 से पहले डेविड वार्नर को रिलीज कर देगा। लेकिन, यह भी निश्चित ही है कि यदि टी-20 विश्वकप में वॉर्नर फॉर्म में वापसी करते हैं तो उनके लिए आईपीएल-2022 में बड़ी बोली लग सकती है। डेविड वॉर्नर जैसे बड़े खिलाड़ी के लिए फॉर्म में वापस आना कोई बड़ी बात नही है। क्योंकि उन्हें बस कुछ मैचों में ध्यान लगाकर बल्लेबाजी करनी होगी।

Advertisement

हालांकि, यदि पंजाब किंग्स किसी विदेशी खिलाड़ी को कप्तान बनाने की इच्छुक न हो तब यह अलग बात है। लेकिन, यदि डेविड वॉर्नर फॉर्म में आते हैं तो पंजाब किंग्स को चाहिए कि डेविड वॉर्नर को ट्रेड करते हुए कप्तान नियुक्त करे। क्योंकि, दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर हर कड़ी में खुद को सफल साबित कर चुके हैं।

3.) जोस बटलर:

फिलहाल यह कहा जाना आसान नही होगा कि, आईपीएल 2022 से पहले राजस्थान रॉयल्स जोस बटलर को रिटेन करेगा या नहीं। हालांकि, फ्रेंचाइजी केवल संजू सैमसन को ही रिटेन करते हुए पूरी टीम नए सिरे से शुरू कर सकती है। अगर ऐसा ही होता है तो, पंजाब अपने कप्तान के तौर पर बटलर को लक्ष्य बना सकता है।

Advertisement

इंग्लैंड का यह प्लेयर आईपीएल के लिए काफी अनुभवी और बहुमुखी प्रतिभा का धनी है। जोस बटलर बतौर बल्लेबाज और विकेटकीपर बल्लेबाज दोनों ही रूम में खेल सकते हैं। साथ ही वह, टीम की ओपनिंग के अलावा, मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने में माहिर हैं। इसलिए पंजाब किंग्स बटलर के आंकड़ों को देखते हुए मेगा नीलामी में बोली लगा सकता है।

4.) कीरोन पोलार्ड:

कैरीबियाई प्लेयर्स ने टी-20 क्रिकेट में जिस प्रकार अपनी छवि बनाई है। उससे यह स्पष्ट होता है कि, कीरोन पोलार्ड को कोई भी फ्रेंचाइजी ट्रेड करने के लिए आगे आ सकती है। चूंकि, मुंबई इंडियंस जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा को रिटेन करने का विचार कर सकती है। इसलिए यह कहना गलत नही होगा कि पोलार्ड मेगा नीलामी में उपलब्ध रहेंगे।

Advertisement

इतना ही नही, पोलार्ड के पास बतौर कप्तान खिताब जीतने का अनुभव है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह मुंबई इंडियंस की जीतने वाली मानसिकता अपने साथ लाएंगे। साथ ही, पंजाब किंग्स को पोलॉर्ड के रूप में न केवल एक कप्तान मिलेगा बल्कि, बेहतरीन पिंच हिटर और गेंदबाज भी हासिल होगा।

5.) श्रेयस अय्यर:

श्रेयस अय्यर उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें पंजाब किंग्स को आईपीएल-2022 के लिए कप्तान के रूप में लक्षित करना चाहिए। हालांकि, अय्यर और ऋषभ पंत दोनों ही दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने के लिए इच्छुक होंगे। लेकिन, फ्रेंचाइजी दोनों को ही रिटेन नही करेगी। ऐसे में निःसन्देह अय्यर मेगा नीलामी में उपलब्ध रहेंगे।

Advertisement

अगर ऐसा होता है तो पंजाब किंग्स अपने नए कप्तान के तौर पर अय्यर को टारगेट कर सकता है। अय्यर के टीम में होने से मध्यक्रम को तो मजबूती मिलेगी ही, साथ ही वह निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ भी तालमेल बना कर बल्लेबाजी करने में माहिर हैं। चूंकि, अय्यर के पास दिल्ली की कप्तानी का अच्छा अनुभव है। ऐसे में पंजाब किंग्स के लिए श्रेयस अय्यर बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button