Feature

आरसीबी द्वारा रिलीज किए गए वो लोकप्रिय खिलाड़ी जो अन्य फ्रेंचाइजी के कप्तान बन गए

Share The Post

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल-2021 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन चुकी है। आरसीबी को अब अपना प्लेऑफ मुकाबला 11 अक्टूबर को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है। आईपीएल के इस सीजन में शानदार लय में दिख रही आरसीबी ने उम्मीद से कहीं अधिक बेहतर प्रदर्शन किया है।

आईपीएल के 13 वर्षों के इतिहास में आरसीबी ने प्लेयर्स को रिलीज करने में कई बड़ी गलतियाँ की हैं। हालांकि, कई बार रिलीज किए हुए खिलाड़ियों को आरसीबी ने पुनः साइन भी किया है। लेकिन, उनके लिए हर खिलाड़ी के साथ ऐसा करना संभव नही था।

Advertisement

आरसीबी द्वारा रिलीज किए गए क्रिकेटरों ने अन्य फ्रैंचाइज़ी के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। यहाँ तक कि रिलीज किए हुए कुछ खिलाड़ी आईपीएल की अन्य फ्रेंचाइजी की कप्तानी भी कर चुके हैं।

आज इस लेख में, हम आरसीबी द्वारा रिलीज किए गए ऐसे लोकप्रिय खिलाड़ियों पर एक नज़र डालेंगे जो आरसीबी से रिलीज होने के बाद कप्तान बन गए।

Advertisement

1.) केएल राहुल:

केएल राहुल उन खिलाड़ियों की इस सूची में लोकप्रिय नामों में से एक हैं। जिन्हें, उनकी फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज किए जाने के बाद वे किसी अन्य फ्रेंचाइजी कप्तान बन गए। केएल राहुल को आईपीएल-2018 की नीलामी से पहले केएल को आरसीबी ने रिलीज कर दिया था। हालांकि, नीलामी में बैंगलोर ने उन्हें वापस खरीदने की कोशिश की थी। लेकिन, पंजाब किंग्स द्वारा लगाई गई बोली बेहद आगे निकल चुकी थी और आरसीबी उन्हें नही खरीद पायी थी। जिसके बाद पंजाब किंग्स ने उन्हें साइन कर लिया था।

पंजाब किंग्स से जुड़ने के बाद से ही राहुल आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माने जाने लगे थे। आरसीबी द्वारा रिलीज किए जाने के बाद से राहुल ने पंजाब किंग्स के लिए प्रत्येक सीजन में 500 से अधिक रन बनाए हैं। अगर केएल राहुल अभी आरसीबी में होते तो उसके साथ एक शानदार बल्लेबाज जुड़ा होता। साथ ही फ्रेंचाइजी की कई समस्याओं का हल भी हो जाता। जैसे कि आईपीएल 2022 के लिए नया कप्तान और एक विश्वसनीय विकेटकीपर की तलाश नही करनी होती।

Advertisement

हालांकि, पंजाब किंग्स आईपीएल-2021 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नही कर पायी है। लेकिन बतौर बल्लेबाज और कप्तान केएल राहुल का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है।

2.) जहीर खान:

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने दो चरणों मे आरसीबी का प्रतिनिधित्व किया था। पहला, आईपीएल के पहले संस्करण यानि कि वर्ष 2008 और दूसरा 2011 से 2013 तक वह आरसीबी का हिस्सा थे। लेकिन, इसके बाद उन्हें आरसीबी द्वारा रिलीज कर दिया गया।

Advertisement

आरसीबी से रिलीज किए जाने के बाद जहीर का आईपीएल 2016 और 2017 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने बतौर कप्तान साइन कर लिया। जहीर ने आईपीएल के 23 मैचों में दिल्ली की दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की है। वास्तव में इन दोनों सीजन दिल्ली युवा खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी। ऐसे में एक अनुभवी खिलाड़ी और कप्तान की तलाश करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने जहीर खान को फ्रेंचाइजी की कमान सौंपी थी। हालांकि, वह अपनी कप्तानी में दिल्ली को अधिक सफ़लता नही दिला सके। और, दिल्ली उनकी कप्तानी में 23 में से मात्र 10 मैचों में ही जीत दर्ज कर पायी थी।

3.) दिनेश कार्तिक:

दिनेश कार्तिक आईपीएल 2015 के लिए आरसीबी द्वारा की गई हाई-प्रोफाइल खरीदारी में से एक थे। कार्तिक उस अच्छी फॉर्म में थे और चूंकि आरसीबी को एक भारतीय बल्लेबाज की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने उसे प्लेइंग इलेवन में बार-बार शामिल किया था। हालांकि, दिनेश कार्तिक अपने प्राइस टैग के साथ न्याय नहीं कर सके इसलिए आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

Advertisement

आईपीएल-2018 में, दिनेश कार्तिक ने कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के रूप में पदभार संभाला। और टीम को बेहतरीन ऊँचाई में ले जाने के लिए प्रयास किया। दिनेश कार्तिक ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 37 मैचों में कप्तानी की थी। आईपीएल-2021 में भी दिनेश कार्तिक केकेआर का ही हिस्सा हैं।

4.) इयोन मॉर्गन:

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने आरसीबी के खिलाड़ी के रूप में ही आईपीएल में पदार्पण किया। हालांकि उन्हें आईपीएल-2010 में अधिक मौके नही दिए गए और उनका प्रदर्शन भी खास नही था इसलिए आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

Advertisement

इसके बाद इयोन मोर्गन कुछ अन्य फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं।  लेकिन, आईपीएल-2020 की नीलामी में इयोन मॉर्गन को केकेआर ने साइन कर लिया था। आईपीएल-2020 में दिनेश कार्तिक केकेआर की कप्तानी कर रहे थे लेकिन बाद में टीम मैनेजमेंट ने मॉर्गन को कप्तानी सौंप दी। आईपीएल-2021 में भी मॉर्गन ही केकेआर की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में केकेआर ने अब तक बेहतरीन खेल दिखाते हुए प्लेऑफ में भी प्रवेश किया है।

5.) मयंक अग्रवाल:

पूर्व भारतीय कप्तान और ‘वॉल ऑफ क्रिकेट’ के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ भी इस सूची का हिस्सा हो सकते थे। लेकिन, उन्होंने आरसीबी की भी कप्तानी की है इसलिए उनके स्थान पर मयंक अग्रवाल कल हम इस सूची में शामिल कर रहे हैं। मयंक अग्रवाल ने अब तक मात्र एक मैच में पंजाब किंग्स की कप्तानी की है।

Advertisement

मयंक ने यह कप्तानी आईपीएल के इसी सीजन में केएल राहुल की अनुपस्थिति में की थी। हालाँकि उन्हें इस भूमिका के साथ सफलता नहीं मिली, लेकिन एक बल्लेबाज के रूप में उनका खेल अच्छा रहा। उन्होंने अपनी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुए मुकाबले में 99 रनों की शानदार पारी खेली थी। लेकिन, टीम के अन्य बल्लेबाजों ने इस मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया था। जिससे पंजाब किंग्स को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button