FeatureIPL

आईपीएल 2023 के लिए ये 3 टीमें बदल सकती हैं अपने कप्तान

Share The Post

इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां सीजन समापन की ओर अग्रसर है। हालांकि, इस सीजन आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई और चेन्नई को निराशा हाथ लगी है। साथ ही, अन्य फ्रेंचाइजी को भी उनके कप्तानों के प्रदर्शन के कारण निराशा झेलनी पड़ी है। हालांकि, अब फ्रेंचाइजी आईपीएल 2023 में ऐसी गलतियों में सुधार करना चाहेंगीं।

कुछ कप्तानों ने जहां अपनी कप्तानी से निराश किया तो वहीं अधिकांश का फॉर्म बेहद खराब रहा है। इसे सीधे तौर पर देखें तो यह कहा जा रहा है कि कुछ कप्तान दवाब नहीं झेल पाए और अपना फॉर्म खो बैठे। इस सूची में, सबसे आम नाम श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत का है। हालांकि, रवींद्र जडेजा को तो सीजन के बीच में ही कप्तानी छोड़नी पड़ी है।

Advertisement

इसके अलावा, दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो कपतान ऋषभ पंत और कोच रिकी पोंटिंग के बीच एक भी दरार देखी गई है। एक फ्रेंचाइजी के लिए कप्तानी सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक फ्रेंचाइजी टीम को आगे बढ़ाते हुए अपने व्यवसाय को आगे ले जाने की चाह में होती है। इसलिए, ऐसा कहा जा रहा है कि आईपीएल 2023 में ये 3 फ्रेंचाइजी अपने कप्तानों को बदल सकतीं हैं।

1.) मयंक अग्रवाल:

मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को जब पंजाब किंग्स द्वारा बड़ी रकम देकर रिटेन किया गया था तब से ही सवाल उठने शुरू हो गए थे। हालांकि, जब उन्हें कप्तान बनाया गया तो इस पर बात कुछ कम हुई थी। लेकिन, आईपीएल 2022 के पूरे सीजन में मयंक का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा और उन्होंने पंजाब किंग्स का नेतृत्व भी सही ढंग से नहीं किया है।

Advertisement

आईपीएल 2022 में कप्तान मयंक अग्रवाल के लचर प्रदर्शन और खराब कप्तानी का ही यह नतीजा रहा कि, इस सीजन पंजाब सिर्फ 6 जीत के साथ 7 वें स्थान पर रहा। आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स अपनी टीम के नेतृत्व के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर सकती है। और, अब ऐसा लगता है कि पंजाब से उन्हें रिलीज भी किया जा सकता है।

2.) श्रेयस अय्यर:

आईपीएल 2022 में श्रेयस अय्यर (Shreyansh Iyer) को कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ी उम्मीदों के साथ साइन किया और फिर कप्तान बनाया था। हालांकि, श्रेयस अय्यर शुरुआती कुछ मैचों में हासिल हुई सफलता को बरकरार नहीं रख सके और टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी।

Advertisement

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि, श्रेयस अय्यर एक होनहार और बेहतरीन अंतर्राष्ट्रीय बल्लेबाज हैं। लेकिन, बतौर कप्तान वह सफलता के तमाम मानकों पर उतने खरे नहीं उतर सके हैं जितनी कि उनसे उम्मीद की जा रही थी। वास्तव में, कई मैचों में वह गेंदबाजों का सही रोटेशन में इस्तेमाल तक नहीं कर सके हैं। इसलिए, यह कहा जाना कि, आईपीएल 2023 में  श्रेयस अय्यर की जगह केकेआर का कोई अन्य कप्तान हो सकता है, ग़लत नहीं है।

3.) ऋषभ पंत:

ऋषभ पंत का नाम इस सूची में होना थोड़ा हैरानी भरा हो सकता है। लेकिन, आखिरी लीग मैच में पंत दिल्ली कैपिटल्स जो जीत दिलाते हुए प्लेऑफ में पहुंचा सकते थे। लेकिन, उन्होंने वाइड गेंद का पीछा करते हुए अपना विकेट गंवा दिया था। साथ ही, रिव्यू और कप्तानी करने के तरीके पर भी फैंस सवाल उठा रहे हैं।

Advertisement

यह सभी जानते हैं कि, ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने आईपीएल 2021 के प्लेऑफ़ में अपनी टीम का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया था। लेकिन, आईपीएल 2022 में वह ऐसा करने में पूरी तरह असफल रहे हैं। इसलिए, ऐसा लगता है कि, दिल्ली कैपिटल्स द्वारा आईपीएल 2023 में किसी अन्य चेहरे को कप्तान नियुक्त किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button