IPLNewsSocial

आरसीबी ने फाफ डु प्लेसिस को बनाया नया कप्तान, फैंस बोले ‘शुरू हुई नई यात्रा’

Share The Post

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के फैंस की इंतजार की घड़ियां आखिरकार खत्म हो गईं हैं। दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैंस बीते कई महीने से फ्रेंचाइजी के नए कप्तान के ऐलान की प्रतीक्षा कर रहे थे।

कई फैंस का मानना था कि, विराट कोहली एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान हो सकते हैं। वहीं, कुछ ग्लेन मैक्सवेल और कुछ फाफ डु प्लेसिस तथा दिनेश कार्तिक को आरसीबी का अगला कप्तान बताया था। हालांकि, अब फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक ऐलान करते हुए फाफ डु प्लेसिस को नया कप्तान नियुक्त किया है।

Advertisement

गौरतलब है कि, आईपीएल 2021 के अंतिम चरण में विराट कोहली ने कहा था कि वह इस सीजन के बाद आरसीबी की कप्तानी छोड़ देंगे। जिसके बाद से इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि आरसीबी किसे अपना नया चेहरा बनाती है।

चूंकि, फ्रेंचाइजी ने मेगा नीलामी से पहले विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को रिटेन किया था। इसलिए ही ग्लेन मैक्सवेल को कप्तान पद का बड़ा दावेदार माना जा रहा था। बहरहाल, आईपीएल के बीते कई सीजन से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का चेहरा रह चुके एबी डिविलियर्स और विराट कोहली की जगह अब फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली की जोड़ी दिखाई देगी।

Advertisement

फाफ डु प्लेसिस को आरसीबी ने 7 करोड़ रुपए में किया था साइन

उल्लेखनीय है कि, फाफ डुप्लेसी पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। और, वह टॉप मोस्ट स्कोरर भी रहे हैं। लेकिन, इस बार मेगा नीलामी से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था। जिसके बाद, मेगा नीलामी में उन्हें आरसीबी ने 7 करोड़ रुपए की बड़ी बोली के साथ साइन किया था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: एरोन फिंच नौवीं आईपीएल टीम में हुए शामिल, ट्विटर पर फैंस ने कहा अगली बार फिंच सीएसके में हो सकते हैं शामिल

आरसीबी द्वारा फाफ डु प्लेसिस को कप्तान बनाए जाने के बाद से ही इससे जुड़े कई तरह के कंटेंट सोशल मीडिया पर लगातार किए जा रहे हैं। आइये देखें, फाफ डु प्लेसिस को आरसीबी द्वारा कप्तान बनाए जाने को लेकर फैंस ने ट्विटर पर क्या प्रतिक्रिया दी है::

 

Advertisement

Advertisement

 

Advertisement

https://twitter.com/thewingshield/status/1502596506074894337?t=h3LEOXcKjp9PBMHet7P6XA&s=19

 

Advertisement

https://twitter.com/NonHumorous__7/status/1502597304452206592?t=mliaoxc4jFmBRCGtp_6Srw&s=19

 

Advertisement

https://twitter.com/MISHRA_00/status/1502619881987997697?t=ft2vYt1bLw1S_-4nXpBeyQ&s=19

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button