FeatureIPL

आईपीएल 2023 से पहले मुंबई इंडियंस द्वारा इन 5 प्लेयर्स को किया जा सकता है रिलीज

Share The Post

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 अब तक का सबसे खराब सीजन था। सितारों से भरी हुई मुंबई इंडियंस की हालत यह रही कि वह एक-एक मैच जीतने को तरसती हुई नजर आयी। और, इस सीजन 14 में से मात्र 4 मैचों में जीत दर्ज कर अंतिम स्थान पर रही। यही कारण है कि, आईपीएल 2022 के समाप्त होने से पहले ही मुंबई को आईपीएल 2023 का इंतजार होगा।

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन जिस तरह से रहा है उससे हर कोई निराश है। हालांकि, इस सीजन के खराब प्रदर्शन को भूलकर आगे बढ़ने के विषय में सोचते हुए मुंबई को आईपीएल 2023 से पहले कुछ बड़े फैसले लेने होंगे। आज के इस लेख में, हम एक नजर डालेंगे उन प्लेयर्स की लिस्ट पर जिन्हें मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 से पहले रिलीज कर सकती है।

Advertisement

1.) आईपीएल 2023 से पहले जयदेव उनादकट को रिलीज कर सकता है मुंबई इंडियंस:

जयदेव उनादकट आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक थे। हालांकि, बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पांच मैचों में 9.50 की इकॉनमी रेट से छह विकेट लिए। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट लगातार बढ़ती रही जिस कारण उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया और अब ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें रिलीज भी किया जा सकता है।

2.) टाइमल मिल्स:

बाएं हाथ के एक और तेज गेंदबाज जिसे मुंबई द्वारा रिलीज  किया जा सकता है, वह है टायमल मिल्स। इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज ने आईपीएल 2022 में 17 ओवर गेंदबाजी की इस दौरान उन्होंने 190 रन खर्च किए हैं। जिसमें उनकी इकॉनमी रेट 11 रन प्रति ओवर से अधिक थी। साथ ही वह एक चोटिल खिलाड़ी भी हैं। इसलिए, प्लेयर्स को रिलीज किए जाने के मामले में उनका नाम भी हो सकता है।

Advertisement

3.) आईपीएल 2023 से पहले कीरोन पोलार्ड को रिलीज करने का बड़ा फैसला ले सकता है मुंबई इंडियंस:

इस सीजन कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने मुंबई इंडियंस के लिए 11 पारियों में 110 से कम के स्ट्राइक रेट से महज 144 रन बनाए हैं। चूंकि उन्हें 6 करोड़ में रिटेन किया गया था, इसलिए मुंबई उन्हें रिलीज कर सकती है और फिर उन्हें सस्ती कीमत पर वापस खरीद सकती है।

4.) ट्रिस्टन स्टब्स:

ट्रिस्टन स्टब्स को आश्चर्यजनक रूप से मुंबई इंडियंस द्वारा साइन किया था। हालांकि, ऐसा लग रहा था कि यह युवा खिलाड़ी अभी भी आईपीएल के लिए तैयार नहीं है क्योंकि उन्होंने अपने पहले दो मैचों में केवल दो रन बनाए थे।इसके बाद, उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था। इसलिए, ऐसा माना जा रहा है कि

Advertisement

5.) आईपीएल 2023 से पहले फैबियन एलन को रिलीज कर सकती है मुंबई:

फैबियन एलन ने मुंबई के लिए केवल 1 मैच खेला है, जहां उन्होंने 46 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया था। आईपीएल 2023 की नीलामी में अपना पर्स बढ़ाने और अन्य विदेशी प्लेयर्स को टारगेट करने के लिए फैबियन एलन को रिलीज कर सकती है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button