FeatureIPL

मुंबई इंडियंस से रिलीज होने पर, मेगा नीलामी में हार्दिक पांड्या को ये फ्रेंचाइजी कर सकतीं हैं टारगेट

Share The Post

टीम इंडिया में हार्दिक पांड्या के शामिल होने के बाद से ही इस बात की चर्चा जोरों पर थीं कि अब इंडिया की तेज गेंदबाज ऑलराउंडर वाली तलाश अब खत्म हो चुकी है। शुरुआती कुछ वर्षों में हार्दिक ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से यह स्पष्ट भी किया कि वह बड़े तेज गेंदबाजी ऑल राउंडर बन सकते हैं।

हार्दिक पांड्या साल 2019 के क्रिकेट विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के टॉप तेज गेंदबाज ऑलराउंडर थे। हार्दिक ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और जल्दी ही देश के नंबर एक तेज गेंदबाज ऑलराउंडर भी बन गए। उन्होंने पहले सीमित ओवरों के प्रारूप में खुद को साबित किया और फिर खेल के सबसे लंबे प्रारूप यानि टेस्ट क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं, हार्दिक ने भारत के लिए टेस्ट शतक बनाया और इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में पांच विकेट भी लिए।

Advertisement

हालांकि, बीते कुछ महीनों में पीठ की चोट ने उनके करियर को बड़े रूप में प्रभावित किया है। सर्जरी के बावजूद वह शत-प्रतिशत फिट नहीं हो पाए हैं। हार्दिक ने हाल के मैचों में भारत के लिए प्योर बल्लेबाज के रूप में खेला है। यहां तक ​​कि अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के लिए भी हार्दिक ने गेंदबाजी नही की थी।

चूंकि, आईपीएल-2021 में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन कुछ खास नही था। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि, मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 से पहले होने वाली मेगा नीलामी  ने हार्दिक पांड्या को रिटेन करने के लिए उत्सुक नहीं है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि, हार्दिक फिलहाल आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप का हिस्सा हैं। यदि, उन्होंने इस विश्वकप में अपने खेल में सुधार किया और मुंबई के टीम मैनेजमेंट को प्रभावित करने में सफलता प्राप्त की तो फ्रेंचाइजी उन्हें रिटेन करने का विचार कर सकती है।

आज के इस लेख में, हम आईपीएल की उन फ्रेंचाइजी पर चर्चा करेंगे जो आईपीएल-2022 से पहले होने वाली मेगा नीलामी में ट्रेड करने के लिए हार्दिक पांड्या को टारगेट कर सकती हैं, यदि मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज करती है।

Advertisement

1.) अहमदाबाद:

अगर मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को रिलीज करती है, तो इस बात की सबसे अधिक संभावना है कि आईपीएल की नई नवेली फ्रेंचाइजी अहमदाबाद उन्हें आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले साइन कर सकती है।

हालांकि, इसमें कोई दो राय नही है कि, अगर पांड्या नीलामी के लिए उपलब्ध होते हैं तो उन्हें हासिल करने के लिए फ्रेंचाइजी को बड़ी बोली लगानी होगी। चूंकि, पांड्या गुजरात से ही हैं और वह बेहद लोकप्रिय भी हैं। इसलिए उनकी ब्रांड वैल्यू भी अधिक है। अतः अहमदाबाद इस बड़े फिनिशर पर मेगा नीलामी में बड़ी बोली लगा सकती है।

Advertisement

2. लखनऊ:

इस आईपीएल में शामिल होने वाली एक और नई फ्रेंचाइजी लखनऊ है जोकि आईपीएल-2022 के मेगा ऑक्शन में पांड्या को साइन करने का टारगेट रख सकती है। चूंकि, लखनऊ आईपीएल में पहली बार उतर रही है इसलिए उसे निश्चित ही अनुभवी फिनिशर की आवश्यकता होगी।

ऐसे में तेज गेंदबाजी ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या बेहतर विकल्प हो सकते हैं। हालांकि, मीडिया में ऐसी बातें भी चल रहीं हैं कि, आईपीएल-2016 की ही तरह बीसीसीआई दोनों फ्रेंचाइजी को मेगा नीलामी से पहले ही कुछ खिलाड़ियों को साइन करने की अनुमति दे सकती है। ऐसे में भी लखनऊ पांड्या को साइन कर सकती है।

Advertisement

3.) पंजाब किंग्स:

आईपीएल के आगाज के साथ से ही पंजाब किंग्स आईपीएल का हिस्सा हैं। लेकिन, इसके बाद भी पंजाब सिर्फ एक बार ही फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई है। यह साल था, 2014 हालांकि, उस साल पंजाब किंग्स को फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

आईपीएल-2014 के बाद से ही पंजाब किंग्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। फाइनल में पहुंचने के बाद से अब तक एक बार भी पंजाब प्ले ऑफ के किए क्वालीफाई नही कर सकी है। पंजाब निश्चित ही इस आईपीएल में बड़े नामों को शामिल कर अपना खिताबी सूखा खत्म करने का प्रयास करेगी। उसमें पांड्या भी शामिल हो सकते हैं।

Advertisement

4.) दिल्ली कैपिटल्स:

आईपीएल-2022 मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स को अपने कई स्टार खिलाड़ियों को रिलीज करना होगा। उनमें से कई ऐसे प्लेयर भी होंगे जिन्हें फ्रेंचाइजी कभी भी रिलीज नही करना चाहेगी। वाबजूद इसके, दिल्ली कैपिटल्स को बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करना ही होगा।

स्टार प्लेयर्स को रिलीज करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स निश्चित ही बड़े प्लेयर्स को साइन करने की योजना तैयार करेगी। जिसमें हार्दिक का नाम भी शामिल हो सकता है।

Advertisement

5.) कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल की तीसरी सबसे सफल टीम है। केकेआर ने अब तक दो बार आईपीएल ख़िताब में कब्जा किया है। और, आईपीएल-2021 के फाइनल में चेन्नई के हाथों मिली हार के बाद कोलकाता तीसरी बार खिताब जीतने में असफल रही है।

यदि कोलकाता नाइट राइडर्स कैरीबियाई प्लेयर आंद्रे रसेल को रिटेन करती है। तब हार्दिक पांड्या का इस फ्रेंचाइजी में होना टीम की ताकत को कई गुना तक बढ़ा देगा। चूंकि, पांड्या बड़े खिलाड़ी हैं लेकिन फिलहाल अपने प्रदर्शन से जूझ रहे हैं। इसलिए, आईपीएल मेगा ऑक्शन में उनके भविष्य का फैसला टी-20 विश्वकप में उनके प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button