Feature

3 खिलाड़ी 2021 टी विश्व कप में स्टैंडबाय पर थे और 2022 टी20 विश्व कप में भी हैं स्टैंडबाय खिलाड़ी

Share The Post

कोविड महामारी के कारण सभी टीम बड़े टूर्नामेंटों के कारण कुछ रिजर्व खलाड़ी भी चुनती हैं। महामारी के बाद सबसे बड़ी प्रतोगिता 2021 टी20 विश्व कप थी। उस टूर्नामेंट के लिए कुछ खिलाड़ियों को स्टैंडबाय क्रिकेटरों के रूप में नामित किया गया था। दिलचस्प बात यह है कि एक साल बाद भी इन खिलाड़ियों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। ऐसे में इस आर्टिकल में हम तीन खिलाड़ियों पर एक नज़र डालेंगे जो 2021 टी20 विश्व कप में स्टैंडबाय पर थे और 2022 टी20 विश्व कप में भी एक स्टैंडबाय खिलाड़ी हैं।

श्रेयस अय्यर (भारत)

श्रेयस अय्यर 2021 में एक चोट से वापस आ रहे थे और प्रयाप्त मौका नहीं मिलने के बाद उन्हें रिजर्व क्रिकेटरों में से एक के रूप में घोषित किया गया था। तब से, मुंबई के बल्लेबाज अय्यर भारतीय टीम का लगातार हिस्सा रहे हैं। हालांकि 2022 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी अय्यर को वही रोल दिया गया है। इस बार विश्व कप की टीम में जगह दीपक हुड्डा ने उन्हें पछे छोड़ दिया है है। इस बात की भी आलोचना होती रही है कि स्टैंडबाय सूची में अय्यर से आगे संजू सैमसन को तरजीह दी जानी चाहिए थी।

Advertisement

दीपक चाहर (भारत)

दीपक चाहर को स्टैंडबाय सूची में मुख्य रूप से इसलिए रखा गया है क्योंकि उनकी गेंदबाजी विशेषता भुवनेश्वर कुमार के समान है। चूंकि भुवी मुख्य टीम का हिस्सा है, इसलिए 15 सदस्यीय टीम में दो समान खिलाड़ियों का होना उपयोगी नहीं है। इसलिए, दोनों विश्व कप टीमों में चाहर को स्टैंडबाय सूची में रखा गया था। 2022 T20 WC के बाद, चाहर को भुवी से आगे XI में लगातार मौके मिल सकते हैं।

एंडिले फेहलुकवायो (दक्षिण अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीका के एंडिले फेहलुकवायो उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो 2021 टी20 विश्व कप में स्टैंडबाय पर थे और 2022 टी20 विश्व कप के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ी भी हैं। प्रोटियाज के पास तेज गति का आक्रमण है। यहां तक कि वेन पार्नेल और मार्को जेनसन जैसे गेंदबाजी ऑलराउंडर भी गेंद से शानदार हैं। हालांकि, फेहलुकवायो दोनों विभागों में शानदार खिलाड़ी हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button