Feature

3 खिलाड़ी जो 2021 टी20 विश्व कप में कप्तान थे लेकिन 2022 टी20 विश्व कप नहीं खेलेंगे

Share The Post

इस साल होने वाली 2022 टी20 विश्व कप में काफी बदलाव देखने मिलेंगे। कुछ टीमों ने अपनी मैनेजमेंट के साथ कप्तान को भी बदल दिया है। कुछ खिलाड़ी जो पिछले साल हुए टी20 विश्व कप का हिस्सा थे वह इस टीम में शामिल नहीं है। कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो 2021 टी20 विश्व कप में अपनी टीम के कप्तान थे लेकिन आगामी  2022 विश्व कप से वह बाहर है। ऐसे में इस आर्टिकल में हम उन तीन खिलाड़ी की बात करेंगे जो पिछले टी20 विश्व कप में एक कप्तान के रूप में खेल रहे थे लेकिन इस 2022 टी20 विश्व में अपनी का हिस्सा नहीं हैं।

कायरन पोलार्ड नहीं होंगे 2022 टी20 विश्व कप का हिस्सा

कैरेबियाई ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) 2021 टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज की कप्तानी कर रहे थे। हालांकि इस साल उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।

Advertisement

नोकोलस पूरन ने पोलार्ड की जगह वेस्टइंडीज की कप्तानी संभाली है। और पूरन ही 2022 टी20 विश्व कप में टीम के कप्तान भी होंगे। पोलार्ड का फॉर्म पिछले कुछ सालों से आच्छा नहीं रहा है। आईपीएल 2022 में भी उन्हें रन बनाने के लिए मुश्किल चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था।

इयोन मोर्गन नहीं होंगे 2022 टी20 विश्व कप का हिस्सा

इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन ने साल 2021 टी20 विश्व कप में इंग्लिश टीम की कप्तानी की थी लेकिन इस साल वह विश्व कप में सिरकत नहीं करेंगे क्योंकि उन्होंने ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। इस साल टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर कप्तान की भूमिका में दिखाई देंगे।

Advertisement

महमूदुल्लाह

बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले महमूदुल्लाह रियाद को बांग्लादेश की टी20 से ड्रॉप कर दिया गया है। एशिया कप 2022 में उनके प्रदर्शन को देखते हुए बांग्लादेश की मैनेजमेंट ने यह फैसला लिया है। 2021 के विश्व कप में वह टीम का हिस्सा थे हालांकि इस साल वह नहीं खेलते दिखाई देंगे। बाग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब उल हसन 2022 टी20 विश्व कप में टीम की कप्तानी करेंगे।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button