IPLNewsSocial

रोहित शर्मा ने दिखाया स्वैग, आईपीएल की अन्य फ्रेंचाइजी को किया ट्रोल

Share The Post

कोरोना वायरस यानी कोविड 19 के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए, बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण के सभी लीग मैचों का आयोजन मुंबई और पुणे में करने का निर्णय लिया है। ये लीग मुकाबले मुंबई में तीन स्थानों पर वानखेड़े स्टेडियम, ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर रोहित शर्मा से जब सवाल किया गया तो बेहद ही अलग ढंग से जवाब दिया हैम

चूंकि, आईपीएल 2022 के लीग मुकाबलों का आयोजन महाराष्ट्र में हो रहा है, इसलिए कोविड-19 की समस्या को देखते हुए यह एक बेहतरीन निर्णय था। लेकिन, बीसीसीआई के इस फैसले पर कुछ फ्रेंचाइजी ने नाराजगी जताई थी।

Advertisement

दरअसल, फ्रेंचाइजी का मानना था कि, यदि मैच मुंबई में होंगे तो मुंबई इंडियंस को घरेलू स्थितियों का फायदा होगा। हालांकि, मुंबई इंडियंस के टीम मैनेजमेंट ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वास्तविक और निरपेक्ष टूर्नामेंट की तरह ही होगा। क्योंकि, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2019 के बाद से मुंबई में कोई मैच नहीं खेला है।

इसके अलावा, मुंबई इंडियंस के कई खिलाड़ी मुंबई के नहीं हैं ऐसे में होम ग्राउंड या घरेलू कंडीशन जैसी बातों का फायदा मिलना एक गलत कथन होगा। क्योंकि, यह तब होता जब प्लेयर्स लोकल होते जबकि आईपीएल में तो दुनिया भर के प्लेयर्स खेलने आते हैं और इसी तरह मुंबई में भी कुछ प्लेयर को छोड़कर शेष बाहर से ही हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा ने अन्य फ्रेंचाइजी को ट्रोल करते हुए दिया जवाब:

हाल ही में, एमआई टीवी के साथ हुई बातचीत में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा से आईपीएल 2022 को लेकर बात की जा रही थी। इस दौरान रोहित खुलकर सभी मुद्दों पर बात कर रहे थे। इसी बीच उनसे आईपीएल 2022 के लीग मैच मुंबई में कराने को लेकर अन्य फ्रेंचाइजी द्वारा सवालिया निशान खड़े करने को लेकर प्रश्न पूछा गया।

इस सवाल के जवाब में रोहित शर्मा ने कहा है कि, ”कई फ्रेंचाइजी ने इस बात को लेकर आपत्ति जताई है कि मुंबई इंडियंस, मुंबई में ही कैसे खेल सकती है। यदि ऐसा है तो उन्हें अपने शहरों में भी 3-4 स्टेडियम बनाने की कोशिश करनी चाहिए।”

Advertisement

https://twitter.com/Ishant45_/status/1507985507464011778?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1507985507464011778%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fsportsamaze.com%2Fcricket%2Fnews%2Frohit-sharma-gives-a-savage-reply-to-ipl-teams-who-have-problem-with-mumbai-hosting-matches%2F

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button