FeatureIPL

4 विदेशी खिलाड़ी जिन्हे मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 में कर सकती हैं टारगेट

Share The Post

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 में बेहद खराब प्रदर्शन कर रही है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने अब तक आठ मैच खेले हैं और सभी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस को जीत की पटरी पर लौटने के लिए आईपीएल 2023 की नीलामी में कुछ मजबूत खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए अच्छी प्लानिंग करनी होगी।

तो आज हम आपको उन हम चार विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें मुंबई इंडियंस अपनी टीम को मजबूत करने के लिए आईपीएल 2023 के लिए टारगेट कर सकती हैं।

Advertisement

1) बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट पर ज्यादा फोकस करने के लिए बेन स्टोक्स आईपीएल 2022 से हट गए थे। अगर उन्हें इंग्लैंड के अगले टेस्ट कप्तान के रूप में नियुक्त किया जाता है, तो संभावना है कि स्टोक्स आईपीएल 2023 से भी हैट सकते हैं। हालांकि, अगर वह इस लीग के लिए खुद को रजिस्टर करवाते हैं, तो मुंबई इंडियंस उन्हें अपने साथ जोड़ने की पूरी कोशिश करेगी।

कायरन पोलार्ड इस सीजन में अच्छी फॉर्म में नहीं है। मुंबई को भविष्य के लिए वेस्टइंडीज के क्रिकेटर के रिप्लेसमेंट की आवश्यकता है। ऐसे में बेन स्टोक्स इस समय सबसे अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

Advertisement

2) सैम करन

सैम करन उन विदेशी खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें मुंबई इंडियंस अपनी टीम को मजबूत करने के लिए आईपीएल 2023 में टारगेट कर सकती हैं। चोट के कारण इंग्लैंड का यह युवा खिलाड़ी आईपीएल 2022 में नहीं खेल पाया था। हालांकि, उनके अगले सीजन में वापसी करने की उम्मीद है।

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में डेनियल सैम्स को पावरप्ले में गेंदबाजी के लिए और लोअर आर्डर के बिग-हिटर के रूप में भी इस्तेमाल किया है। इन दोनों ही चीजों में सैम शानदार है। उन्होंने आईपीएल में बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है और इसलिए करन मुंबई इंडियंस के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकते हैं।

Advertisement

3) शाकिब अल हसन

शाकिब अल हसन इंटरनेशनल कमिटमेंट के कारण आईपीएल 2022 में नहीं खेले थे। अगर वह अगले सीजन में उपलब्ध है, तो मुंबई को बांग्लादेश के दिग्गज क्रिकेटर को टारगेट करना चाहिए। फ्रेंचाइजी को स्पिन विभाग में एक लीडर की आवश्यकता है। ऐसे में शाकिब एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो गेंद के साथ अपने अनुभव से फ्रेंचाइजी की मदद कर सकते हैं।

4) मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क भी उन विदेशी खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें मुंबई इंडियंस अपनी टीम को मजबूत करने के लिए आईपीएल 2023 में टारगेट कर सकती हैं। 2023 में होने वाले वर्ल्ड कप की वजह से स्टार्क फिर से आईपीएल मिस कर सकते हैं। हालांकि अगर वह आईपिल के लिए वह रजिस्ट्रेशन करवाते हैं तो मुंबई को इस गेंदबाज को जरूर टारगेट करना चाहिए।

Advertisement

मुंबई ने पिछले कुछ सीजन से हमेशा दो विदेशी-पेसर को खिलाने की रणनीति को अपनाया है और इससे उन्हें काफी सफलता मिली है। जोफ्रा आर्चर एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके अगले सीजन की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने की संभावना है। इसलिए एक और स्लॉट बचा होगा और ऐसे में फ्रेंचाइजी मुंबई स्टार्क को टारगेट कर सकती हैं।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button