IPLNews

आईपीएल 2022 के आयोजन को लेकर सामने आयी खबर पर, फैंस ने दी कुछ इस प्रकार की प्रतिक्रिया

Share The Post

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी हो चुकी है। जबकि, आईपीएल की शुरुआत कब से होगी इसको लेकर कोई बड़ा ऐलान अब तक नहीं हुआ है। लेकिन, एक बात साफ है कि, कोविड 19 और विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता सबसे बड़ा फैक्टर साबित होगी।

बहरहाल, क्रिकबज ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें कहा गया है कि आईपीएल 2022 के 55 मैच मुंबई में होंगे जबकि शेष मैच पड़ोसी शहर पुणे में होंगे। हालांकि, फिलहाल प्लेऑफ और फाइनल को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

Advertisement

इस नोट के साथ आज के इस लेख में, हम एक नज़र डालते हैं कि, आईपीएल से जुड़ी इस बड़ी खबर को लेकर फैंस ने ट्विटर पर कैसी प्रतिक्रिया दी है…

आईपीएल 2022 के 55 मैच मुंबई में होंगे

उल्लेखनीय है कि, आईपीएल 2021 का पहला चरण मुंबई में आयोजित किया गया था। लेकिन, कोविड 19 के कारण टीमों को अपने प्लेयर्स को हवाई यात्रा करानी पड़ी थी। हालांकि, जब कोविड 19 के मामले लगातार बढ़ते रहे तब आईपीएल के बाकी बचे मैचों का आयोजन यूएई में कराना पड़ा था।

Advertisement

यही कारण है कि, आईपीएल 2021 के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए, आईपीएल 2022 के लिए बीसीसीआई एक फुल फ्रूफ प्लान तैयार कर रही है। इसलिए अब सामने आयी रिपोर्ट्स के अनुसार, लीग मैचों का एक हिस्सा मुंबई में खेला जाएगा और बाकी बचे मैच पुणे में होंगे।

बताया जा रहा है कि, मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम, ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में 55 मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं पुणे का एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम 15 मैचों की मेजबानी करेगा। हालांकि, अब तक सामने आयी जानकारी सिर्फ लीग मैचों की है। लेकिन, फिलहाल प्ले ऑफ और फाइनल को लेकर कोई बात सामने नहीं आए हैं।

Advertisement

इस बड़ी खबर पर सामने आयी ट्विटर यूजर्स की प्रतिक्रिया:

चूंकि, फैंस आईपीएल से जुड़ी प्रत्येक खबर कड़ी नजर रखते हैं। इसलिए, जैसे ही यह बड़ी खबर सामने आयी फैंस ने सोशल साइट्स पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। आइये देखते हैं, फैंस ने ट्विटर पर कैसी प्रतिक्रिया दी है:

Advertisement

Advertisement

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button