News

लखनऊ सुपर जायंट्स ने जारी किया नया लोगो तो ट्विटर पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

Share The Post

इंडियन प्रीमियर लीग की नयी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2022 आईपीएल मेगा नीलामी से पहले अपने ब्रांड के नए लोगो को रिवील किया। सुपर जायंट्स ने अपने नए लोगो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो देखने के बाद कई फैंस को राइजिंग पुणे सुपरजायंट लोगो और पुणे वारियर्स इंडिया लोगो गयी क्योंकि लखनऊ सुपर जायंट्स का लोगो उनसे काफी मिलता-जुलता है।

सुपर जायंट्स 2022 सीजन में अपना आईपीएल डेब्यू करेंगे। संजीव गोयनका ग्रुप ने आईपीएल के 15वें एडिशन से पहले फ्रेंचाइजी खरीदी थी। इससे पहले, गोयनका ग्रुप के पास आईपीएल के 2016 और 2017 एडिशन्स में राइजिंग पुणे सुपरजायंट टीम का स्वामित्व था।

Advertisement

सुपर जायंट्स ने बहुत पहले ही सोशल मीडिया पर अपना डेब्यू कर लिया था। उनका ये लोगो पुणे वॉरियर्स और पुणे सुपर जाइंट से मिलती है। उनके इसी नए लोगो को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं आ रही है। वहीं फैंस सुपर जायंट्स को मैदान में खेलते हुए देखने के लिए काफी उत्सुक है। टीम की कमान स्टार भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल संभालेंगे।

आईपीएल मेगा नीलामी 2022 से पहले, बीसीसीआई ने दोनों नई फ्रेंचाइजी- लखनऊ और अहमदाबाद को अपनी टीम में तीन-तीन खिलाड़ियों को चुनने की अनुमति। जहां अहमदाबाद हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल और राशिद खान की तिकड़ी को अपनी टीम में शामिल किया। वहीं सुपर जायंट्स ने केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस और रवि बिश्नोई की तिकड़ी को साइन किया। इसके अलावा, सुपर जायंट्स ने गौतम गंभीर को भी अपने मेंटर के रूप में साइन किया है। टीम के मुख्य कोच एंडी फ्लावर हैं, जबकि सहायक कोच पूर्व भारतीय क्रिकेटर विजय दहिया है।

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स के नए लोगो पर ट्विटर पर फैंस ने कैसी प्रतिक्रिया दी

सुपर जायंट्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए नए लोगो को उजागर किया था। जो काफी शानदार लग रहा है। लोगो को लेकर ट्विटर पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही है। आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के नए लोगो पर कुछ बेहतरीन ट्विटर प्रतिक्रियाएं यहां दी गई हैं:

Advertisement

Advertisement

https://twitter.com/iamcarefool/status/1488113538937724929?

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button