FeatureIPL

वो 3 टीमें जो आईपीएल 2023 में बदल सकती हैं अपने कप्तान

Share The Post

प्रत्येक फ्रेंचाइजी के लिए मेगा नीलामी एक नए युग की तरह होती है। आमतौर पर फ्रेंचाइजी मेगा नीलामी के बाद पूरी तरह से नए सेट के रूप में सामने आती है। कुल मिलाकर कहें तो, फ्रेंचाइजी नए प्लेयर्स के साथ आगे बढ़ने की योजना पर कार्य करती है। हालांकि, कई बार फ्रेंचाइजी को कप्तानी बदलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इसी तरह, आईपीएल 2023 में भी कुछ फ्रेंचाइजी कप्तानी में बदलाव करती हुई नजर आ सकती है।

आज के इस लेख में, हम उन टीमों पर एक नज़र डालेंगे जो आईपीएल 2023 में कप्तानी में बदलाव कर सकती हैं।

Advertisement

1.) चेन्नई सुपर किंग्स:

इस सीजन की शुरुआत से पहले चेन्नई में रवींद्र जडेजा को कप्तान नियुक्त किया था। हालांकि, सीजन के बीच में एक बार फिर कप्तानी में बदलाव करते हुए धोनी को कप्तान बनाना पड़ा है। लेकिन, यह इस सीजन की बात है यदि धोनी अगले सीजन में नहीं खेलते हैं या फिर कप्तानी न करने का विचार करते हैं तो चेन्नई सुपर किंग्स को कप्तानी में बदलाव करना होगा।

अगर महेंद्र सिंह धोनी अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के पास नए कपतान की नियुक्ति के लिए बहुत कम उपलब्ध होंगे। इसलिए, फ्रेंचाइजी को आईपीएल 2023 की नीलामी में कुछ विकल्प तलाशते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement

2.) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर उन टीमों में से एक है जो आईपीएल 2023 में कप्तानी में बदलाव कर सकती है। इस सीजन से पहले फ्रेंचाइजी ने फाफ डु प्लेसिस को कप्तान नियुक्त किया था। लेकिन, यह सवाल बना हुआ है कि क्या आरसीबी फाफ के साथ अगले सीजन में जाना चाहेगी या नहीं।

यह ध्यान देने की जरूरत है कि, फाफ डु प्लेसिस 37 साल के हो चुके हैं। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि, वह बल्लेबाजी फॉर्म में ठीक नहीं रहे हैं। विराट कोहली भी ऐसे ही दौर से गुजर रहे हैं इसलिए यदि आरसीबी को किसी एक प्लेयर को रिलीज करना होगा तो वह फाफ डु प्लेसिस होंगे। इसलिए, यदि आरसीबी को या तो ग्लेन मैक्सवेल पर भरोसा करना होगा या फिर एक नया कप्तान ढूंढना होगा।

Advertisement

3.) पंजाब किंग्स:

आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन औसतन रूप से  अच्छा रहा है, लेकिन उन्हें जो टीम मिली थी, उसे देखते हुए यह प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। मयंक अग्रवाल एक कप्तान के रूप में ठीक प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उनके प्रदर्शन में लगातार गिरावट होती जा रही है।

पंजाब किंग्स के लिए मयंक अग्रवाल का बल्लेबाजी फॉर्म उनकी कप्तानी से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। इसलिए, यह आश्चर्य की बात नहीं होगी यदि शिखर धवन बतौर कप्तान अगले सीजन में नजर आएं और मयंक सिर्फ बल्लेबाज के रूप में दिखाई दें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button