IPLNews

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस को लेने चाहिए ये 2 बोल्ड फैसले

Share The Post

आईपीएल 2022 के 23वें मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई की टीम ने इस सीजन में अभी तक 5 मैच खेले है और सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस साल मुंबई अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव का रहा है। वहीं टीम के कुछ खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे है।

मुंबई इंडियंस को अगर जीत की पटरी पर वापस आना है तो उन्हें कुछ कड़े फैसले लेने होंगे। मुंबई अब अपना अगला मैच शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी। तो आज हम आपको उन दो फैसलों के बारे में बतायेंगे जिन्हें मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 में जीत की राह पर वापस लौटने के लिए उपयोग करने चाहिए।

Advertisement

1) कायरन पोलार्ड की जगह टिम डेविड को खिलाये

मुंबई इंडियंस ने कायरन पोलार्ड को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले रिटेन कर लिया था। हालांकि वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। उन्होंने पांच मैचों में 121.28 के खराब स्ट्राइक रेट से केवल 57 रन ही बनाये है। उनके इस प्रदर्शन को देखकर मुंबई उनकी जगह टिम डेविड को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकता हैं।

टिम डेविड को मुंबई ने मेगा नीलामी में 8.25 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा था। हालांकि उन्हें सिर्फ दो मैच खिलाने के बाद प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया। ऐसे में अगर फ्रेंचाइजी टिम डेविड को पोलार्ड की जगह खिलाती है तो इसमें कोई बुराई नहीं है। डेविड भी पोलार्ड की ही तरह बड़ी-बड़ी हिट लगाने में माहिर है।

Advertisement

2) तिलक वर्मा करें ओपन और रोहित शर्मा मिडिल ऑर्डर में खेले

रोहित शर्मा का दोबारा मिडिल आर्डर में खेलना एक साहसिक फैसला है और इसे मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2022 में जीत की पटरी पर लौटने के लिए दोबारा अपनाना चाहिए। हालांकि ऐसे में वो रन बनाये इसकी कोई गारंटी नहीं है लेकिन वह वैसे भी एक सलामी बल्लेबाज के रूप में इस सीजन में अच्छा नहीं कर रहे हैं, इसलिए अगर रोहित शर्मा मिडिल आर्डर में खेलते है तो इसमें कोई बुराई नहीं है।

रोहित जब भी जल्दी आउट होते है तो ईशान किशन अपने ऊपर दबाव महसूस कर रहे हैं। तिलक वर्मा अच्छी फॉर्म में हैं और वो पारी की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि मुंबई का प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल लग रहा है लेकिन अगर वो कुछ इस तरह के साहसिक फैसले ले तो वो अच्छा प्रदर्शन करके दिखा सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button