FeatureIPL

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नहीं दिखाई दे सकते है ये 3 खिलाड़ी

Share The Post

आईपीएल 2022 में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बहुत ज्यादा खराब रहा है। मुंबई ने इस सीजन में अभी तक 8 मैच खेले है और सभी में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। फैंस ने उम्मीद नहीं की होगी कि मुंबई का प्रदर्शन इस साल इतना खराब रहेगा। टीम की इस सीजन में बल्लेबाजी गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों ही खराब रही है। इसी वजह से टीम का इस सीजन में बुरा हाल है।

वहीं अब जब टीम 2023 में खेलने उतरेगी तो इस सीजन के कुछ खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। तो आज हम आपको मुंबई इंडिंयस के उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जो आईपीएल 2023 में मुंबई की तरफ से खेलते हुए नहीं दिखाई दे सकते हैं।

Advertisement

1. कायरन पोलार्ड

पोलार्ड ने अपना डेब्यू 2010 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए किया था। तब से लेकर वो अब तक इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए आ रहे है। इस दौरान उन्होंने बल्ले और गेंद से कई बार टीम के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन किया है। वहीं पोलार्ड को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में मुंबई ने 6 करोड़ में अपनी टीम में शामिल कर लिया था।

हालांकि इस सीजन में वो पूरी तरह से फ्लॉप रहे है। उन्होंने इस सीजन में 8 मैच खेले है और 127.78 के स्ट्राइक रेट की मदद से 115 रन बनाये है। वहीं इस सीजन में उन्होंने 9 ओवर गेंदबाजी की है जिसमें उन्होंने 8.67 के इकॉनमी रेट से रन खर्चते हुए केवल 3 विकेट ही लिए है। कहा ये भी जा रहा है कि ये आईपीएल में उनका आखिरी सीजन हो सकता हैं।

Advertisement

2. बासिल थंपी

केरल के दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में 30 लाख के बेस प्राइस में अपनी टीम में शामिल कर लिया था। उन्होंने इस सीजन में मुंबई के लिए 5 मैच खेले है और 9.50 के खराब इकॉनमी रेट के साथ मात्र 5 विकेट ही लेने में सफल रहे है।

उनके इस प्रदर्शन की वजह से मुंबई उन्हें अगले साल टीम से रिलीज कर देगी इस बात की पूरी संभावना है। थंपी आईपीएल में गुजरात लायंस, सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 25 मैच खेले है और 9.74 के इकॉनमी रेट की मदद से 22 विकेट ही लिए है।

Advertisement

3. मुरुगन अश्विन

मुरुगन अश्विन को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में 1.60 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। वो इस सीजन में मुंबई की तरफ से मुख्य स्पिनर की तौर पर खेलते हुए दिखाई दिए है। हालांकि वो इस भूमिका को अच्छे से निभाने में नाकाम रहे है। उन्होंने इस सीजन में 6 मैच खेले है और 7.81 के इकॉनमी रेट के साथ मात्र 6 विकेट ही ले पाए है।

वो आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 40 मैच खेले है और 7.86 के इकॉनमी रेट के साथ 32 विकेट लिए है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button