IPLStats

आंकड़े बताते हैं कि आईपीएल 2022 रोहित शर्मा के लिए रहा है सबसे खराब

Share The Post

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के लिए आईपीएल 2022 का सीजन बेहद खराब रहा। इस सीज़न में उन्होंने अपने करियर की सबसे निराशाजनक पारी खेली। अपनी अंतिम लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 13 गेंदों में महज दो रन ही बना सके। यही नहीं आईपीएल के इतिहास में पहली बार मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में भी अंतिम स्थान पर रही।

उनके इस खराब प्रदर्शन के पीछे मुख्य कारणों में से एक रहा टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन था। रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड और ईशान किशन जैसे बल्लेबाज अपनी खेल से ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके। सीजन के बचे हुए कुछ मैचों से पहले पोलार्ड को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था, वहीं ईशान किशन और रोहित शर्मा ने आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए सभी मैच खेले।

Advertisement

आईपीएल 2022 रोहित शर्मा के लिए सबसे खराब सीजन क्यों रहा, इस बारे में अगर बात करें तो, कारण यह है कि उन्होंने अपने करियर में पहली बार बिना अर्धशतक के आईपीएल सीजन को समाप्त किया। शर्मा एक दो मौकों पर 50 रन के करीब पहुंचे लेकिन वह 50 रन के आंकड़े को नहीं छू पाएं।

रोहित साल 2008 से हर आईपीएल सीज़न का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने शुरुआत में मुंबई इंडियंस में शामिल होने से पहले डेक्कन चार्जर्स के लिए खेला था। हिटमैन जल्द ही अपनी फॉर्म को फिर से हासिल करने के लिए उत्सुक होंगे क्योंकि वह इस साल यानि 2022 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में कुछ महत्वपूर्ण सीरीज खेलने वाले हैं।

Advertisement

ऐसा लगता है कि पूरे सीजन में हम निरंतरता नहीं दिखा पाएं: रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 का अपना आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला। इस मैच से पहले टॉस के दौराण रोहित शर्मा ने इस सीजन के बारे में बात करते हुए कहा, “हमारे लिए यह महत्वपूर्ण होगा कि हम जितना संभव हो उतना कम दवाब ले और स्वतंत्रता से बल्लेबाजी करे। हमने ऐसा कुछ अलग नहीं कहा है। मुझे लगता है कि हम पूरे सीजन के दौराण अपनी खेल में निरंतरता नहीं दिखा सके जिसके कराण खेल के सभी विभागों में एक टीम के रूप में हम प्रदर्शन करने में असफल रहे। हमने एक टीम के रूप में एक साथ सामूहिक रूप से प्रदर्शन करने के बारे में लगातार बात की है।”

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button