FeatureIPL

वो 6 प्लेयर्स जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को छोड़ने के बाद किसी अन्य फ्रेंचाइजी की कप्तानी की

Share The Post

दिल्ली कैपिटल्स उन कुछ फ्रेंचाइजी में से एक है जो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में खेले गए हर सीजन का हिस्सा रही है। हालांकि, दिल्ली कभी भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। यहां तक कि आईपीएल 2020 में फाइनल तक पहुंचने के बाद दिल्ली को मुंबई के हाथों हार का सामना पड़ा था।

विश्व क्रिकेट के कुछ सबसे बड़े प्लेयर्स ने आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की है। वहीं, कुछ प्लेयर्स ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेला लेकिन फिर अन्य फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए सफलता प्राप्त की है। आज के इस लेख में हम आपके लिए छह खिलाड़ियों की सूची लेकर आए हैं जिन्होंने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला और फिर दूसरी टीम की कप्तानी की।

Advertisement

1.) डेविड वॉर्नर:

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर 2013 तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। हालांकि, इसके बाद वह सनराइजर्स हैदराबाद चले गए और कप्तान के रूप में सफलता प्राप्त करते हुए सनराइजर्स को दो बार खिताब जिताए।

2.) वीरेंद्र सहवाग:

वीरेंद्र सहवाग दिल्ली कैपिटल्स के पहले कप्तान थे। हालांकि, इसके बाद वह पंजाब किंग्स में शामिल हो गए जहाँ उन्होंने जॉर्ज बेली की अनुपस्थिति में पंजाब किंग्स की कप्तानी की ।

Advertisement

3.) ग्लेन मैक्सवेल:

दिल्ली को छोड़ने के बाद किसी अन्य टीम की कप्तानी करने वाले एक अन्य प्लेयर हैं ग्लेन मैक्सवेल। ग्लेन मैक्सवेल ने पंजाब किंग्स की कप्तानी की थी।

4.) गौतम गंभीर:

गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल होने से पहले कुछ मैचों में दिल्ली की कप्तानी की थी। उन्होंने केकेआर की कप्तानी करते हुए आईपीएल के दो खिताब अपने नाम किए थे। हालांकि, वह फिर साल 2018 में वापस दिल्ली लौट गए और कप्तान बन गए। हालांकि, वह पूरे सीजन दिल्ली के कप्तान नहीं रहे बल्कि बीच में श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंप दी।

Advertisement

5.) दिनेश कार्तिक:

विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक दो सीजन तक दिल्ली का हिस्सा थे। हालांकि, फिर साल 2018 में वह वह कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हो गए और बतौर कप्तान टीम का प्रतिनिधित्व किया।

6.) संजू सैमसन:

जब राजस्थान रॉयल्स को दो वर्षों का निलंबन झेलना पड़ा तब संजू सैमसन दिल्ली में शामिल हो गए थे। जहाँ, वह दो सीजन खेले। हालांकि, आईपीएल 2018 में वह वापस राजस्थान लौट गए और फिर आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बन गए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button