IPLNewsSocial

मुंबई इंडियंस को मिली आईपीएल 2022 की पहली जीत, फैंस ने ट्वीट कर कहा ‘हार कर जीतने वाले को मुंबई इंडियंस कहते हैं’

Share The Post

इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत से लेकर अब तक कि सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस आईपीएल के इस 15वें सीजन में संघर्ष करती हुई दिखाई दी है। हालांकि, इस संघर्ष को यदि यह कहा जाए कि मुंबई एक जीत के लिए तरसती हुई दिखाई दी है तो गलत नहीं होगा।

बहरहाल, आईपीएल 2022 में लगातार 8 मैचों में करारी हार और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मैच में जीत हासिल हुई है, जिसे मुंबई के लिए संजीवनी की तरह देखा जा रहा है।

Advertisement

मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुए इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए राजस्थान रॉयल्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था।

जोस बटलर ने फिर जड़ा अर्धशतक

जहाँ, राजस्थान रॉयल्स ने ओपनर जोस बटलर के बेहतरीन अर्धशतक (52 गेंदों में 67 रन) और देवदत्त पडिक्कल, कप्तान संजू सैमसन, डेरिल मिचेल और रविचंद्रन अश्विन की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारियों के बल पर 158/6 का स्कोर खड़ा किया था।

Advertisement

इस मैच में, मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की धाक शुरू से ही नजर आ रही थी। यहां तक कि, बेहतरीन फॉर्म में चल रहे जोस बटलर भी बल्लेबाजी के दौरान संघर्ष करते हुए नजर आए थे। मुंबई इंडियंस की ओर से डेनियल सैम्स और कुमार कार्तिक को 1-1, जबकि ऋतिक शौकीन और रिले मेरेडिथ को 2 सफलताएं हासिल हुईं थीं। जबकि, जसप्रीत बुमराह एक बार फिर कोई भी विकेट हासिल करने में नाकाम रहे।

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी की बात करें तो, उनकी शुरुआत एक बार फिर खराब रही। और, कप्तान रोहित शर्मा महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद ईशान किशन ने पारी को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। लेकिन, वह अच्छा स्टार्ट मिलने के बाद आउट हो गए। ईशान ने 26 रनों की पारी खेली।

Advertisement

आईपीएल 2022 में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव का बल्ला एक बार फिर चमका और वह मुंबई की जीत के हीरो रहे। सूर्यकुमार यादव ने 51 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा, तिलक वर्मा ने 35, टिम डेविड ने 20, किरोन पोलार्ड ने 10 और डेनियल सैम्स ने 6 रन बनाए। इस प्रकार मुंबई ने 4 गेंद शेष रहते यह मैच अपने नाम कर लिया।

मुंबई इंडियंस की जीत पर फैंस की प्रतिक्रिया

अब तक आईपीएल इतिहास के सबसे खराब दौर से गुजर रही मुंबई इंडियंस की इस आईपीएल में यह पहली जीत है। मुंबई की इस पहली जीत पर फैंस ने खुशियां व्यक्त की हैं। आइये देखें, ट्विटर पर मुंबई की पहली जीत को लेकर कैसी प्रतिक्रिया सामने आयी है:::

Advertisement

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

https://twitter.com/desi_bhayo88/status/1520467627579101184?t=C86vgLnp6r-KDXEDKxIxxQ&s=19

Advertisement

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button