FeatureIPL

वो दिग्गज खिलाड़ी जो आईपीएल के सभी सीजन खेलने के बाद भी ट्रॉफी नही जीत सके हैं

Share The Post

इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया का चौथा सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट है। इस लीग की शुरुआत में निश्चित ही आयोजकों के मन में इसकी सफलता से जुड़े हजारों प्रश्न रहे होंगे। लेकिन, अब जबकि यह दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग बन चुकी है। और, अब तक इसके 14 संस्करण खेले जा चुके हैं। तब भी कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी हैं जो आईपीएल ट्रॉफी से दूर रह गए हैं।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और सीएसके के कप्तान एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी आईपीएल के हर सीजन में खेल चुके हैं। यानि कि, आईपीएल-2008 से आईपीएल-2021 तक हर सीजन में आईपीएल का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने कई ट्रॉफियां भी जीती हैं। लेकिन, ऐसे भी कुछ स्टार प्लेयर हैं जो आईपीएल के सभी 14 सीजन खेल चुके हैं लेकिन आईपीएल ट्रॉफी नही जीत सके हैं। आइये एक नज़र डालते हैं, ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों पर…

Advertisement

1.) विराट कोहली:

आईपीएल में अब तक सबसे अधिक यानि कि 6283 रन बना  चुके विराट कोहली, आईपीएल-2008 से ही इस लीग का हिस्सा हैं। कोहली ने अपना पहला मैच आरसीबी की ओर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था। तब से वह लगातार आरसीबी के लिए ही खेलते आ रहे हैं।

विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल के कुछ सीजन में फाइनल तक पहुँचने में कामयाब हुई थी। लेकिन, वहाँ उसे हार का सामना करना पड़ा। कुल मिलाकर विराट अब तक आईपीएल के 14 सीजन खेल चुके हैं। लेकिन, वह आईपीएल विजेता नही बन सके हैं।

Advertisement

2.) एबी डिविलियर्स:

मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स लीग के इतिहास में दो फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। वह पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले और फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में शामिल हुए। इसे महज संयोग की कहा जा सकता है कि आज तक न तो दिल्ली कैपिटल्स ने और न ही डिविलियर्स की वर्तमान फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल जीता है।

बेशक एबी डिविलियर्स आईपीएल के सबसे बेहतरीन विदेशी खिलाड़ियों में से हैं। लेकिन, आईपीएल ट्रॉफी जीतने का उनका सपना अब तक पूरा नही हो पाया है। आईपीएल-2021 में आरसीबी प्लेऑफ में पहुंची थी। तब, ऐसा लग रहा था कि आरसीबी इस बार फाइनल में पहुंचकर पहली बार आईपीएल जीत सकती है। लेकिन, उसे वहां हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

3.) अमित मिश्रा:

यदि आंकड़ों को देखें तो यह बेहद आश्चर्य की बात है कि आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले और सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी आईपीएल ट्रॉफी नही जीत पाए हैं। अमित मिश्रा आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे हैं।

 जिनमें से, डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी हैं। लेकिन, दिल्ली कैपिटल्स अब तक सिर्फ आईपीएल फाइनल तक ही पहुंच पाई है। अमित फिलहाल, दिल्ली कैपिटल्स का ही हिस्सा हैं। इस सीजन निश्चित ही दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल की प्रबल दावेदार थी। क्योंकि वह सीजन की उपविजेता थी। लेकिन, प्लेऑफ में  पहुंचने के बाद दिल्ली को एलिमिनेटर में हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

4.) अजिंक्य रहाणे:

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे आईपीएल में मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। रहाणे साल 2008 से ही आईपीएल का हिस्सा हैं। उनकी पूर्व फ्रेंचाइजियों ने आईपीएल फाइनल में ज़रूर जीत दर्ज की है। लेकिन, वह जिस फ्रेंचाइजी में रहे वह जीत हासिल नही कर सकी।

रहाणे ने आईपीएल में अब तक 38 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं। साथ ही अब तक खेले गए 151 मैचों में 3941 रन भी बना चुके हैं। आईपीएल-2021 में रहाणे दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। लेकिन, इस सीजन चेन्नई सुपरकिंग्स में आईपीएल जीतने में कामयाबी हासिल की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button