Feature

इन 5 लोकप्रिय भारतीय क्रिकेटरों ने बॉलीवुड की अभिनत्रियों से किया शादी

Share The Post

काफी लोगों की दिलचस्पी इस बात में होती है कि भारतीय क्रिकेटर्स मैदान पर क्या करते हैं, वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो मैदान के बाहर ये क्रिकेटर्स क्या करते हैं, इसमें ज्यादा रूची रखते हैं। एक क्रिकेटर के बारे में बहुत से लोग उसके निजी जीवन में रुचि रखते हैं। वह अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसे जानना चाहते हैं।

भारतीय क्रिकेटरों और बॉलीवुड के बीच का रिश्ता पुराना है, क्योंकि 90 के दशक में क्रिकेटरों की भी बॉलीवुड इंडस्ट्री से पत्नियां रही हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में हम उन पांच लोकप्रिय भारतीय क्रिकेटरों के बारे में जानेंगे जिन्होंने बॉलीवुड की अभिनेत्रियों से शादी की है।

Advertisement

हरभजन सिंह

हरभजन सिंह ने अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है और उन्हें आखिरी बार आईपीएल के 14वें सीज़न में देखा गया था। इस सीजन को दो हिस्सो में खेला गया था इसका पहला चरण भारत में खेला गया था तो वहीं दूसरा चरण यूएई में खेला गया था।

हरभजन सिंह ने साल 2015 में गीता बसरा से शादी की। शादी के बाद उनके घर के बच्ची ने जन्म लिया। और कुछ सालो के बाद उनके घर एक बेटे का भी जन्म हुआ। भारतीय ऑफ स्पिनर उन भारतीय क्रिकेटरों में से एक है जिन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी की है।

Advertisement

जहीर खान

जहीर खान भारत के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं और वर्तमान में वह मुंबई इंडियंस के साथ उनके टीम निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं। खान जो 2011 विश्व कप में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे से शादी की जो फिल्म चक दे ​​इंडिया में अपने अभिनय के लिए प्रसिद्ध हैं। सागरिका घाटगे ने अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। जहीर खान और सागरिका घाटगे ने 2017 में शादी की थी।

युवराज सिंह

युवराज सिंह 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वर्ल्ड कप में भारत के हीरो थे। वह अपने करियर में चरम पर थे जब एक घातक बीमारी ने उन्हें इस क्रिकेट से दूर कर दिया। युवराज सिंह जिन्होंने कुछ साल पहले संन्यास की घोषणा की थी, उन भारतीय क्रिकेटरों की सूची में भी हैं जिन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्रियों से शादी की है। भारतीय ऑलराउंडर ने साल 2016 में अभिनेता और मॉडल हेज़ल कीच से शादी की और तब से खुशी-खुशी दोनो जोड़ी एक साथ रह रहे हैं।

Advertisement

हार्दिक पांड्या

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी की है। पांड्या ने नतासा स्टेनकोविक से शादी की। नतासा ने कुछ बॉलीवुड फिल्मों और कुछ हिंदी-अंग्रेजी वेब सीरीज में भी काम किया है।

हार्दिक पांड्या ने अपनी पत्नी नतासा को नाव पर प्रपोज किया था। इन दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अगस्त्य है। हार्दिक पांड्या की पत्नी ज्यादातर दौरों और आईपीएल के दौरान उनके साथ यात्रा करती नजर आती हैं।

Advertisement

विराट कोहली

भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी करने वाले सबसे लोकप्रिय भारतीय क्रिकेटर हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक से भी शादी की है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिश्ते के बारे में अफवाहें 2014 के आसपास से फैलने लगी थी जब उन्हें पहली बार एक शैम्पू के विज्ञापन में दिखाया गया।

इन दोनों ने आखिरकार दिसंबर 2017 में शादी कर ली, और अपने शादी में कुछ ही करीबी लोगों को ही इनवाइट किया था। हाल ही में, उन्हें एक बच्ची – वामिका का आशीर्वाद मिला। अनुष्का शर्मा ज्यादातर क्रिकेट टूर पर विराट कोहली के साथ ट्रैवल करती रहती हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button