FeatureIPL

ये स्टार प्लेयर्स विराट कोहली की जगह बन सकते हैं आरसीबी के कप्तान

Share The Post

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहले संस्करण से ही आईपीएल का हिस्सा है। लेकिन, यह फ्रेंचाइजी अब तक फाइनल जीतने में असफल रही है। हालांकि, विराट कोहली के नेतृत्व में आईपीएल-2021 में आरसीबी का प्रदर्शन बीते साल की तुलना में अच्छा रहा था। लेकिन, फ्रेंचाइजी के प्रदर्शन और कप्तान के ऐलान दोनों ने ही फैंस को बेहद निराश किया है।

दरअसल, आईपीएल-2011 से आरसीबी के कप्तान रहे विराट कोहली फ्रेंचाइजी की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर चुके हैं। कोहली का यह ऐलान किसी उनके फैंस के लिए किसी विस्फोटक की तरह कार्य कर रहा है। क्योंकि उन्होंने टी-20 विश्वकप के बाद भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ने का भी ऐलान किया है।

Advertisement

चूंकि, विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार हैं। और, ऐसा माना जा रहा था कि वह आने वाले कई वर्षों तक आरसीबी की कप्तानी कर सकते हैं। लेकिन, उनके इस फैसले के बाद इस बात की चर्चा जोरों पर है कि विराट के बाद आरसीबी का अगला कप्तान कौन होगा।

आज के इस लेख में, हम उन खिलाड़ियों पर एक नज़र डालेंगे जो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में विराट कोहली की जगह ले सकते हैं।

Advertisement

1.) एबी डिविलियर्स:

ऐसी उम्मीद है कि आरसीबी आईपीएल-2022 की मेगा नीलामी से पहले ही दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को रिटेन करेगी। क्योंकि वह अब भी कुछ और सीजन आईपीएल खेल सकते हैं। साथ ही, यह भी माना जा रहा है कि, यदि आरसीबी डिविलियर्स को रिटेन नही कर सकी तो निश्चित ही राइट टू मैच का उपयोग कर अपने साथ रखने का प्रयास करेगी।

चूंकि, एबी डिविलियर्स बेहद अनुभवी प्लेयर हैं। और, वह दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी भी कर चुके हैं। इसलिए ऐसी  संभावना है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विराट कोहली के स्थान पर उनके नेतृत्व में आईपीएल-2022 खेलने पर विचार कर रही हो। क्योंकि वह टीम के सबसे सफल क्रिकेटरों में से एक रहे हैं और कुछ हद तक बहुमुखी प्रतिभा के धनी भी रहे हैं।

Advertisement

2.) डेविड वॉर्नर:

इस बात की सबसे अधिक संभावना है कि, ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर आईपीएल-2022 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद से अलग हो जाएं। हैदराबाद को आईपीएल खिताब जिताने वाले वॉर्नर और उनकी फ्रेंचाइजी के बीच आईपीएल-2021 के अंतिम मैचों में कुछ खटास देखने को मिली थी। जिसके बाद से ही यह कहा जा रहा है कि वह फ्रेंचाइजी छोड़ देंगे।

डेविड वॉर्नर टी-20 क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ओपनर बल्लेबाजों में से एक हैं। वह, एक सधी हुई शुरुआत के साथ पारी को आगे बढ़ाने और खेल को अपने हिसाब से चलाने वाले बल्लेबाजों के रूप में जाने जाते हैं। उनकी पिछली प्रतिष्ठा आरसीबी के हित में बहुत अच्छी तरह से काम कर सकती है। डेविड वॉर्नर के पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है जो कि, आरसीबी के लिए फायदेमंद हो सकता है।

Advertisement

3.) श्रेयस अय्यर:

श्रेयस उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें उनकी फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किए जाने की सबसे अधिक संभावना है। हालांकि, ऐसी भी रिपोर्ट्स सामने आयीं हैं जिनमें कहा गया है कि श्रेयस रिटेंशन का ऑफर ठुकरा कर मेगा ऑक्शन में उतर सकते हैं। क्योंकि, दिल्ली ऋषभ पन्त को कप्तान बनाए रखना चाहती है। जबकि, श्रेयस भी कप्तानी के दावेदारी पेश कर चुके हैं।

चूंकि, श्रेयस अय्यर के पास आईपीएल में कप्तानी का लंबा अनुभव है। क्योंकि, वह दिल्ली की कप्तानी कर चुके हैं। आरसीबी अब तक किसी भी सीजन में खिताब नही जीत सकी है। इसलिए, वह अनुभवी कप्तान की ही तलाश में होगी। ऐसे में, श्रेयस अय्यर कप्तानी के लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकते हैं।

Advertisement
4.) ग्लेन मैक्सवेल:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल-2021 की नीलामी में ग्लेन मैक्सवेल को साइन कर बड़ा दाव खेला था। आरसीबी ने ग्लेन मैक्सवेल को तब ट्रेड किया था जबकि वह पिछले कुछ सीजन बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। आईपीएल-2021 में ग्लेन मैक्सवेल ने अपने प्रदर्शन से फ्रेंचाइजी को पॉइंट टेबल पर महत्वपूर्ण अंक दिलाए। बल्कि, प्ले ऑफ में प्रवेश करने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

ग्लेन मैक्सवेल टी-20 क्रिकेट में मध्यक्रम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से हैं। वह बल्लेबाजी के अलावा, गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। चूंकि, आरसीबी किसी ऐसे प्लेयर को नेतृत्व देने के विषय में विचार कर रही होगी। जोकि, लंबे समय तक फ्रेंचाइजी से जुड़ा रहे। और, मैक्सवेल इस फील्ड में भी खरे उतरेंगे। इसलिए, यह हैरानी की बात नही होगी कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस ऑस्ट्रेलियाई ऑल राउंडर को अपना कप्तान बना दे।

Advertisement

5.) हार्दिक पांड्या:

हार्दिक पांड्या फिलहाल अपने करियर के बुरे दौर से गुजर रहे हैं। पहले न तो उनका बल्ला आईपीएल-2021 में चला है और न ही अब आईसीसी टी-20 विश्वकप में वह कुछ खास कर पा रहे हैं। ऐसे में, इस बात की संभावना बिल्कुल नही है कि मुंबई इंडियंस उन्हें रिटेन करेगी। क्योंकि, फ्रेंचाइजी के पास पहले ही रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और कीरोन पोलार्ड जैसे प्लेयर हैं। जो कि रिटेंशन का हिस्सा हो सकते हैं। इसलिए, हार्दिक मेगा नीलामी में उपलब्ध हो सकते हैं।

चूंकि, आरसीबी को एक ऐसे प्लेयर की आवश्यकता होगी जो निचले मध्यक्रम क्रम में बल्लेबाजी करते हुए बड़े हिट लगा सके। इसलिए, फ्रेंचाइजी उन्हें ट्रेड कर सकती है। बात यदि सिर्फ फॉर्म की हो तो, हार्दिक जैसे प्लेयर के लिए फॉर्म में वापसी करना कोई बड़ी बात नही है। भले ही हार्दिक के पास कप्तानी का अनुभव नही है। लेकिन, वह एक युवा कप्तान के तौर पर  फ्रेंचाइजी के लिए कारगर सिद्ध हो सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button