FeatureIPL

वो विदेशी ऑल राउंडर जो आईपीएल-2022 से पहले हो सकते हैं रिटेन

Share The Post

किसी भी प्लेइंग इलेवन में ऑल राउंडर का होना टीम के लिए बेहद लाभदायक साबित होता है। एक ऑल राउंडर, न केवल टीम में संतुलन स्थापित करता है। बल्कि, बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही क्षेत्र में टीम के लिए योगदान करता है।

भारत में कई स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर उपलब्ध हैं। लेकिन तेज-गेंदबाजी ऑल राउंडर की हमेशा ही कमी दिखाई दी है।इसलिए, सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी को तेज गेंदबाजी ऑल राउंडर के लिए विदेशी खिलाड़ियों पर निर्भर रहना होता है।

Advertisement

चूंकि, आईपीएल में भी ऑल राउंडर बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए, फ्रेंचाइजी बल्लेबाजों और गेंदबाजों के अलावा कुछ ऑल राउंडर्स को भी रिटेन करने का विचार कर सकती हैं।

आज के इस लेख में, हम उन विदेशी ऑलराउंडर्स पर एक नज़र जिन्हें उनकी फ्रेंचाइजी द्वारा आईपीएल-2022 की मेगा नीलामी से पहले रिटेन किया जा सकता है।

Advertisement

1.) कीरोन पोलार्ड:

कीरोन पोलार्ड उन विदेशी ऑलराउंडरों में से एक हैं जिन्हें आईपीएल-2022 से पहले उनकी फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किया जा सकता है। कैरेबियन प्लेयर पोलार्ड फिलहाल मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। और, मुंबई इंडियंस को अपने खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए जाना जाता है। चूंकि, मुंबई के पास रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे रिटेंशन के विकल्प होते हैं। ऐसे में विदेशी प्लेयर के रूप में फ्रेंचाइजी पोलार्ड को रिटेन कर सकती है।

आईपीएल-2013 के फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहने वाले पोलार्ड हाल के वर्षों में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए काफी महत्वपूर्ण रहे हैं। उन्होंने, पिछले तीन सीजनों में 200 से अधिक रनों का योगदान दिया है और जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी भी की है।

Advertisement

इतना ही नही, रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में उन्होंने टीम की कप्तानी भी की है। यदि मुंबई इंडियंस के टीम मैनेजमेंट द्वारा पोलार्ड को रिलीज किया जाता है तो कई अन्य फ्रेंचाइजी उन्हें ट्रेड करने के लिए तैयार होंगी। खासतौर से अहमदाबाद और लखनऊ फ्रेंचाइजी इस स्टार प्लेयर को अपने साथ रखने का भरपूर प्रयास कर सकती हैं।

2.) आंद्रे रसेल:

आईपीएल 2015 और 2019 के सबसे खिलाड़ रहे, आंद्रे रसेल का फॉर्म हाल के सीज़न में अच्छा नही रहा है। लेकिन, फिर भी टी-20 फॉर्मेट में रसेल का नाम ही काफी है। ऐसा कई बार देखा गया है कि,जब रिक्वॉयर्ड रन रेट आसमान छू रहा हो तब रसेल ने अकेले दम पर अपनी फ्रेंचाइजी को मैच जिताया है।

Advertisement

आंद्रे रसेल जैसा खिलाड़ी कोई भी आईपीएल फ्रेंचाइजी अपने पास रखना चाहेगी। क्योंकि, रसेल न केवल बल्ले से कमाल कर सकते हैं बल्कि चतुर-चालाक गेंदबाजी से भी विपक्षी खेमे को पस्त कर सकते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स कुछ भारतीय खिलाड़ियों के अलावा, इस कैरीबियाई ऑल राउंडर को भी अपनी रिटेंशन सूची में शामिल कर सकता है।

3.) ग्लेन मैक्सवेल:

ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए तुरुप का इक्का साबित हुए थे। बीते कुछ आईपीएल सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद इस आईपीएल में उन्होंने अपने आश्चर्यजनक प्रदर्शन से आरसीबी को न केवल अंक तालिका में ऊपर पहुंचाया। बल्कि, प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई कराया।

Advertisement

आईपीएल-2021 में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स दोनों ही शानदार फॉर्म में नहीं थे। लेकिन, फिर भी आरसीबी ने अपेक्षा से कहीं अधिक अच्छा प्रदर्शन किया था। जिसका, प्रमुख कारण ऑस्ट्रेलियाई ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल थे। जिन्होंने आईपीएल-2021 में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए 500 से अधिक रन बनाए थे।

यह निश्चित है कि, अगले कुछ वर्षों में एबी डिविलियर्स सन्यास का ऐलान कर सकते हैं। इसलिए, आरसीबी को एक ऐसे प्लेयर की आवश्यकता होगी जो मध्यक्रम को सम्हालते हुए लंबे समय तक फ्रेंचाइजी के साथ रह सके। चूंकि, मैक्सवेल के लिए आईपीएल-2021 बेहद शानदार रहा है। इसलिए विदेशी खिलाड़ियों में से उन्हें रिटेन किए जाने की सबसे अधिक संभावना है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button