FeatureIPL

शहरों की बोली जीतने के बाद अहमदाबाद फ्रेंचाइजी गुजरात के इन खिलाड़ियों को कर सकती है टारगेट

Share The Post

आईपीएल-2021 के समापन से पूर्व ही आईपीएल-2022 पर चर्चा जोरों पर है। चूंकि, बीसीसीआई द्वारा यह स्पष्ट किया जा चुका है कि आईपीएल में दो नई फ्रेंचाइजी शामिल होंगी। इतना ही नही, इन दो नई फ्रेंचाइजियों के लिए 6 शहरों, गुवाहाटी, रांची, कटक, अहमदाबाद, लखनऊ और धर्मशाला को चिन्हित भी किया गया है।

बीते कुछ वर्षों में गुजरात के कई स्टार खिलाड़ियों ने न केवल आईपीएल बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी धमाल मचाया है। इस लेख में, हम गुजरात के ऐसे खिलाड़ियों पर एक नज़र डालते हैं। जिन्हें, आईपीएल फ्रेंचाइजी की बोली जीतने पर अहमदाबाद द्वारा साइन करने के लिए टारगेट किया जा सकता है।

Advertisement

1.) हार्दिक पांड्या:

अगर बीसीसीआई केवल दो प्लेयर्स को रिटेन करने की अनुमति देता है। तब, मुंबई इंडियंस सबसे पहले जसप्रीत बुमराह को रिटेन करना चाहेगी। इसके अलावा, दूसरे विकल्प के रूप में रोहित शर्मा व ईशान किशन जैसे प्लेयर हो सकते हैं। इसलिए, हार्दिक पांड्या का रिटेन किया जाना बेहद मुश्किल लगता है।

साथ ही, यदि नई फ्रेंचाइजी, गुजरात के ही प्लेयर बुमराह को लेना चाहती है तो उसके मंसूबों पर पानी फिर सकता है। अहमदाबाद को यदि गुजरात के प्लेयर्स को टारगेट करना है तो उन्हें रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा का प्रतिनिधित्व करने वाले हार्दिक पांड्या का चुनाव करना होगा। बेशक हार्दिक पांड्या एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं। इसलिए, मेगा ऑक्शन में उन पर बड़ी बोली लग सकती है। इसलिए यदि मुंबई इंडियंस राइट टू मैच कार्ड का उपयोग करती है तब भी उन्हें हार्दिक के प्राइस मनी के लिए विचार करना होगा। ऐसे में नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद, हार्दिक पांड्या पर ट्रेड करते हुए उन्हें हासिल कर सकती है।

Advertisement

2.) रवींद्र जडेजा:

आईपीएल-2022 से पहले सीएसके के लिए रिटेंशन की सूची में रवींद्र जडेजा के लिए टॉप लिस्ट पर होने की संभावना है। हालांकि, अगर जड़ेजा खुद चेन्नई सुपरकिंग्स को छोड़ना चाहते हैं या सीएसके एमएस धोनी और रुतुराज गायकवाड़ जैसे स्टार्स को रिटेन करते हैं, तो जडेजा अहमदाबाद के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

गौरतलब है कि, जब सीएसके को दो वर्षों के लिए बैन किया गया था। तब, जड़ेजा गुजरात लॉयंस की ओर से खेलते हुए दिखाई दिए थे। चर्चा तो यहां तक ​​है कि यदि जड़ेजा नई फ्रेंचाइजी में शामिल होते हैं तो उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी भी  सौंपी जा सकती है। इसलिए, स्टार क्रिकेटर गुजरात के उन खिलाड़ियों में से एक है, जिन्हें शहरों की बोली जीतने पर अहमदाबाद फ्रैंचाइज़ी निशाना बना सकती है।

Advertisement

3.) क्रुणाल पांड्या:

कुणाल पंड्या आईपीएल-2022 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा नही होंगे इस बात की संभावनाएं अधिक हैं। क्योंकि, उनके खेल को देखते हुए उन्हें रिटेन नही किया जाएगा। हालांकि, मुंबई राइट टू मैच का उपयोग करते हुए इस ऑलराउंडर को शामिल कर सकती है। लेकिन, इसकी भी संभवनाएं न के बराबर ही हैं।

इसके अलावा, यदि क्रुणाल पांड्या को अहमदाबाद में शामिल किया जाता है तो वह बतौर ऑल राउंडर अच्छा विकल्प हो सकते हैं। चूंकि, अहमदाबाद नई फ्रेंचाइजी होगी इसलिए टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की आवश्यकता होगी। इसलिए भी क्रुणाल पांड्या को साइन किया जा सकता है।

Advertisement

4.) अक्षर पटेल:

अक्षर पटेल गुजरात की रणजी टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। टीम इंडिया में बतौर ऑल राउंडर खेलने वाले अक्षर फिलहाल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। चूंकि, दिल्ली कैपिटल्स शिखर धवन, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को रिटेंशन के विकल्प के रूप में चुन सकती है। ऐसे में इस सूची में अक्षर पटेल का होना बेहद मुश्किल है।

चूंकि, अक्षर पटेल गुजरात से हैं। ऐसे में उन्हें लोकल क्राउड का समर्थन भी मिल सकता है। अक्षर बतौर स्पिनर अब तक शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं। इसलिए अहमदाबाद किसी अन्य अनुभवी स्पिनर गेंदबाज के स्थान पर अक्षर पटेल को प्राथमिकता देते हुए साइन कर सकती है।

Advertisement

5.) चेतन सकारिया:

चेतन सकारिया गुजरात के उन क्रिकेटरों में से एक हैं जिन्हें अहमदाबाद फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में टारगेट कर सकती है। चेतन साकरिया फिलहाल राजस्थान रॉयल्स से जुड़े हुए हैं। चूंकि, चेतन साकरिया इतना बड़ा नाम नही हैं कि उन्हें रिटेन किया जाए। हालांकि, राइट टू मैच का विकल्प उपयोग किए जाने की संभावना बनी रहेंगीं क्योंकि चेतन साकरिया के लिए कोई बड़ी बोली नही लगेगी।

चेतन साकरिया ने आईपीएल के इस सीजन में अपनी तेज गेंदबाजी से हर किसी को प्रभावित किया है। इसलिए उन्हें खरीदने के लिए प्रतिस्पर्धा होनी तय है। लेकिन, यदि चेतन साकरिया उचित कीमत पर उपलब्ध रहेंगे तो इस युवा तेज गेंदबाज पर अहमदाबाद बोली लगाने की कोशिश निश्चित ही करेगा। चेतन साकरिया ने आईपीएल के इस सीजन में अपनी तेज गेंदबाजी से हर किसी को प्रभावित किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button