FeatureIPL

आईपीएल-2022 से पहले इन चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है मुंबई इंडियंस

Share The Post

आईपीएल-2021 में मुंबई इंडियंस का सफर खत्म हो चुका है। इस सीजन मुंबई ने अपने फैंस को कुछ ज्यादा ही निराश किया है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस इस सीजन प्लेऑफ में भी नही पहुंच सकी है।

हालांकि, आईपीएल के इस सीजन से भी कहीं अधिक समस्या भरी परिस्थियाँ मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल-2022 से पहले ही तैयार हो चुकी हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि, आखिर ऐसा क्या हो गया है कि हम आईपीएल-2021 के खत्म होने से पहले ही आईपीएल के अगले सीजन की समस्याओं पर बात कर रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, आईपीएल-2022 में दो नई टीमें जुड़ने का ऐलान हो चुका है। यानि कि अब आईपीएल में 8 की जगह 10 फ्रेंचाइजी होंगी। ऐसे में, दो नई टीमों के आने के साथ ही मुंबई इंडियंस को मेगा नीलामी से गुजरना होगा। जिसके लिए, उसे अपनी पूरी टीम को भंग करना पड़ सकता है।

चूंकि, परिस्थितियां ऐसी होंगी कि मुंबई इंडियंस को अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को भी खोना पड़ सकता है। इसलिए फ्रेंचाइजी के मैनेजमेंट को थिंक-टैंक के रूप में कार्य करते हुए कुछ खिलाड़ियों को रिटेन रखने का प्रयास करना होगा।

Advertisement

आइये, इस लेख में उन खिलाड़ियों की सूची पर नज़र डालते हैं जिन्हें मुंबई इंडियंस आईपीएल-2022 की मेगा-नीलामी से पहले रिटेन करने का लक्ष्य रख सकती है।

1.) रोहित शर्मा:

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ा चेहरा हैं और रिटेंशन लिस्ट में उनका नाम सबसे पहले होगा। हालांकि, उन्होंने हाल के वर्षों में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए रिटर्न बिल्कुल अच्छा नहीं रहा है। आईपीएल 2017 से, रोहित हर सीजन में लगभग 300 रन का योगदान दे रहे हैं, जो कि उनके कद के खिलाड़ी से अपेक्षित नहीं है।

Advertisement

हालांकि, रोहित आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं और अब तक 5 बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा कर चुके हैं। रोहित का बल्ला जिस मैच में चला है उसमें मुंबई इंडियंस की जीत तय होती है। इसके अलावा, वह अपनी कप्तानी कौशल से भी खेल को बदल सकते हैं।

2.) जसप्रीत बुमराह:

जसप्रीत बुमराह उन खिलाड़ियों में से एक होंगे जिन्हें मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 की मेगा-नीलामी से पहले रिटेन करने का का लक्ष्य रख सकती है। आईपीएल-2018 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें तीसरी पसंद के रूप में बरकरार रखा था। चूंकि, बुमराह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और स्लॉग ओवर्स में भी वह शानदार गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों में से एक हैं।

Advertisement
आईपीएल- 2016 से, बुमराह ने हर सीजन में 15 या उससे अधिक विकेट हासिल किए हैं। यह किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी उपलब्धि है। कोई भी टीम बुमराह जैसे यॉर्कर स्पेशलिस्ट को अपने साथ रखना चाहेगी। क्योंकि वह न केवल तेज गेंदबाज हैं बल्कि गेंदबाजी लाइन-अप का नेतृत्व भी कर सकते हैं।

3.) कीरोन पोलार्ड:

कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या ऑल राउंडर प्लेयर्स और बिग-हिटर होने के कारण रिटेंशन सूची के प्रमुख दावेदार हो सकते हैं। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 मेगा-नीलामी से पहले इनमें से किसी एक को रिटेन करने का लक्ष्य रख सकती है। हालाँकि, मुंबई कई कारणों से कैरीबियाई प्लेयर पोलार्ड की ओर जा सकती है।

कुछ मैचों में संघर्ष करने के बाद पोलार्ड एक बार फिर वापसी की स्थिति में दिखाई दे रहे थे। वह लगभग हर बार गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। इसके अलावा वह बेहद अनुभवी भी हैं। साथ ही, रेगुलर कप्तान न होने की स्थिति में वह कप्तानी भी कर सकते हैं। चूंकि, इस मेगा ऑक्शन को भविष्य की योजनाओं के रूप में भी देखा जा सकता है। इसलिए, उम्र की स्थिति देखें तो वह अभी 34 वर्ष के हैं और अगले दो वर्षों तक खुद को फिट रख सकते हैं। जबकि हार्दिक पांड्या गेंदबाजी नही कर पा रहे हैं और चोट से जूझते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

4.) ईशान किशन:

ईशान किशन की रिटेंशन दावेदारी पर यदि कोई रुकावट हो सकता है तो वह हैं सिर्फ सूर्यकुमार यादव। लेकिन, सूर्यकुमार सिर्फ बल्लेबाजी में ही टीम का योगदान कर सकते हैं जबकि ईशान किशन विकेटकीपर भी हैं। इसके अलावा, जारी सीजन में भी सूर्यकुमार यादव बेहद खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आए हैं। हालांकि आख़िरी लीग मैच में उन्होंने वापसी की है। लेकिन, इसी मैच में ईशान किशन की बल्लेबाजी के आगे वह काफी कमजोर दिखाई देते हैं।

इतना ही नही, सूर्यकुमार यादव 30 वर्ष के हो चुके हैं। यानि कि उनके साथ फिटनेस की समस्या हो सकती है। जबकि ईशान किशन युवा बल्लेबाज हैं। साथ ही रोहित शर्मा यदि आगामी दो-तीन वर्षों बाद मुंबई की कप्तानी से हटना चाहें या उन्हें हटाए जाए तब ईशान किशन मुंबई के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। क्योंकि वह लंबे समय तक फ्रेंचाइजी से जुड़े रहेंगे। साथ ही अंडर-19 विश्वकप में कप्तानी करने का अनुभव भी उनके पास है। इसलिए मुंबई इंडियंस का टीम मैनेजमेंट ईशान किशन को प्राथमिकता दे सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button