FeatureIPL

IPl 2022: वो 5 बड़ी गलतियाँ जो प्लेयर्स के रिटेंशन में फ्रैंचाइजी द्वारा की गई हैं

Share The Post

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले 30 नवंबर को सभी फ्रैंचाइजी ने अपनी रिटेंशन सूची का ऐलान कर दिया है। किसी भी फ्रैंचाइज़ी की सफलता के लिए मेगा नीलामी से पहले का निर्णय बहुत महत्वपूर्ण होता है। कोई भी फ्रैंचाइजी अपने सर्वश्रेष्ठ प्लेयर्स को रिटेन करना चाहती है। हालांकि, हम ऐसे कई उदाहरण देख चुके हैं जिनमें फ्रैंचाइजी द्वारा प्लेयर्स को रिटेन करते समय गलतियाँ हो जातीं हैं। ऐसा ही कुछ इस सीजन भी देखने को मिलने वाला है।

हम इस लेख में, आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से पहले विभिन्न फ्रैंचाइजी द्वारा रिटेंशन में की गई गलतियों पर चर्चा करेंगे।

Advertisement

1.) सनराइजर्स हैदराबाद ने राशिद को नही किया रिटेन:

आईपीएल 2021 के समापन तक यह ऐसा माना जा रहा था कि सनराइजर्स हैदराबाद राशिद खान को हर हाल में रिटेन करेगी। लेकिन, अब फ्रैंचाइजी द्वारा जारी की गई रिटेंशन सूची में उनका नाम न होना चौंकाने वाला था। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले फ्रेंचाइजी राशिद को रिटेन करना चाहती थी। लेकिन, राशिद और सनराइजर्स के बीच कीमत को लेकर बात नही बन पायी जिस कारण उन्हें रिलीज करना पड़ा।

राशिद खान आईपीएल 2017 से ही इस लीग का हिस्सा हैं। बीते चार सीजन में खेलते हुए उन्होंने 76 मैचों में 93 विकेट के प्राप्त किए हैं। यही नही वह फ्रैंचाइजी के लिए दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। राशिद जब भी गेंदबाजी करने आते थे, उनके खाते में निश्चित तौर पर विकेट होता था। जिस कारण उन्हें रिटेन न किया जाना फ्रेंचाइजी द्वारा की गई बड़ी गलती है।

Advertisement

2.) मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव को किया रिटेन:

मुंबई इंडियंस ने तीसरे भारतीय खिलाड़ी के रूप में सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया है। यह तब था, जबकि उनके पास ईशान किशन और हार्दिक पांड्या जैसे प्लेयर थे। इसके अलावा, फ्रेंचाइजी 2 विदेशी प्लेयर्स को भी अपनी रिटेंशन सूची में शामिल कर सकती थी।

इस बात में कोई दो राय नही है कि सूर्यकुमार यादव इंपैक्ट प्लेयर हैं। लेकिन, ईशान किशन टीम को ज्यादा ऑफर करते हैं। निडर बल्लेबाज होने के साथ-साथ ईशान बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर भी हैं। एक आईपीएल इलेवन के निर्माण के लिए एक भारतीय विकेटकीपर होना बड़ी बात होती है। इसके अलावा, ईशान भविष्य में मुंबई इंडियंस के लिए एक अच्छा कप्तानी विकल्प भी हो सकते थे। लेकिन, फ्रेंचाइजी ने सूर्यकुमार यादव रिटेन किया है जिसे बड़ी गलती माना जा रहा है।

Advertisement

3.) पंजाब किंग्स ने एक मात्र कैप्ड प्लेयर मयंक अग्रवाल को किया रिटेन:

पंजाब किंग्स ने कैप्ड प्लेयर के रूप में सिर्फ मयंक अग्रवाल को ही रिटेन किया है। मयंक बीते कई सीजन से फ्रैंचाइजी से जुड़े हुए थे और शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। साथ ही वह स्टैंड आउट ओपनर भी रहे हैं। लेकिन, वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं या नही इस बात में हमेशा ही संशय बना रहता है।

इसके अलावा, इस बात की संभावना नही थी कि मयंक मेगा नीलामी में 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त कर सकते थे। इसलिए, पंजाब किंग्स उन्हें मेगा नीलामी में साइन करने का टारगेट करते हुए केएल राहुल को रिटेन करने की कोशिशें कर सकती थी। हालांकि, ऐसा नही हुआ जिसे गलती के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement

4.) पंजाब किंग्स ने रवि बिश्नोई को किया रिलीज:

भारतीय क्रिकेट सर्किट में गुणवत्ता वाले लेग स्पिनर्स की कमी है। आईपीएल में अमित मिश्रा और पीयूष चावला जैसी छाप कोई दूसरा गेंदबाज नही छोड़ पाया है। रवि विश्नोई बेहद शब्दय प्रदर्शन कर रहे थे वह भी तब जबकि युजवेंद्र चहल और राहुल चाहर आउट ऑफ फॉर्म दिखाई दे रहे हैं।

तकनीकी तौर पर भी विश्नोई एक बेहतरीन गेंदबाज हैं क्योंकि उसके पास बहुत सारी विविधताएं हैं। वह एक ऐसे तेज लेग स्पिनर हैं जिनका हाल के वर्षों में टी20 मुकाबलों पर बेहतर प्रभाव पड़ा है।

Advertisement

पंजाब किंग्स उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन करने का प्रयास कर सकती थी। यह एक ऐसी राशि है जो वह मेगा नीलामी में प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन, पंजाब ने उन्हें रिलीज करते हुए गलतियों की सूची में एक और पॉइंट जोड़ लिया है।

5.) राजस्थान रॉयल्स ने जोफ्रा आर्चर को नहीं किया रिटेन:

चोट के कारण जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2021 से बाहर हो गए थे। यह साफ है कि, जोफ्रा अपनी कोहनी की चोट से जूझ रहे थे इसीलिए वह टी 20 विश्वकप का हिस्सा नही थे और अगले सप्ताह से शुरू होने वाली प्रतिष्ठित एशेज सीरीज में भी नही दिखाई देंगे। हालांकि, इसका मतलब यह नही है कि वह आईपीएल 2022 तक फिट नही हो पाएंगे।

Advertisement

जोफ्रा नई पीढ़ी के तेज गेंदबाज हैं जो किसी भी स्तर पर मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा वह निचले क्रम में एक बेहतरीन पॉवर हिटर भी हैं जो कि राजस्थान रॉयल्स के लिए उन्होंने किया भी है। इसलिए, सबकुछ क्लियर किए बिना यदि राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें रिलीज कर दिया है तो यह फ्रेंचाइजी की गलतियों में से एक होगी।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button