FeatureSocial

सीएसके और मुंबई दोनों टीमों से खेल चुके खिलाड़ियों की सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन

Share The Post

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल की दो सबसे सफल टीमें हैं। एक ओर जहाँ मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। वहीं, दूसरी ओर चेन्नई सुपरकिंग्स ने 3 बार खिताब जीतने में सफलता प्राप्त की है। दोनों ही टीमें सितारों से भरी हुई हैं और उनके कप्तान किसी सुपर स्टार से कम नही हैं।

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स दोनों ही फ्रेंचाइजी ने आईपीएल की ब्रांड वैल्यू बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। आईपीएल में चेन्नई या मुंबई के लिए खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है। कई स्टार खिलाड़ियों ने दोनों ही टीमों का प्रतिनिधित्व भी किया है।

Advertisement

आइये यह जानने का प्रयास करते हैं, यदि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स दोनों ही फ्रेंचाइजी से खेल चुके खिलाड़ियों को मिलाकर सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन का निर्माण किया जाए तो किन खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया जा सकता है।

सलामी बल्लेबाज- ड्वेन स्मिथ और माइकल हसी

वेस्टइंडीज के पूर्व ऑल राउंडर ड्वेन स्मिथ मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़े मैच विनर प्लेयर के रूप में खेलते हुए दिखाई देते थे। स्मिथ, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ मुंबई की पारी की शुरुआत करते थे। उन्होंने ने मुंबई के लिए कुल 24 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 31 की औसत से 620 रन बनाए। जबकि, सीएसके के लिए 32 पारियों में 965 रन बनाए थे।

Advertisement

इस प्लेइंग इलेवन में ड्वेन स्मिथ के साथ माइकल हसी ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे। आईपीएल 2013 के ऑरेंज कैप विजेता माइकल हसी ने अपने अधिकांश आईपीएल मैच सीएसके के लिए खेले हैं। हसी ने सीएसके के लिए कुल 1,768 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 42.10 रहा। सीएसके से रिलीज होने के बाद हसी मुंबई के लिए खेले। जहाँ एकमात्र सीज़न में, उन्होंने 9 मैचों में 209 रन बनाए थे।

मध्य क्रम – पार्थिव पटेल (wk), अंबाती रायुडू और रॉबिन उथप्पा

इस टीम के मध्यक्रम में तीन भारतीय बल्लेबाजों को शामिल किया जा सकता है। जिसमें पार्थिव पटेल बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज इस टीम में शामिल होंगे। पटेल उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने मुंबई और चेन्नई दोनों के साथ खेलते हुए आईपीएल ट्राफी जीती है। पार्थिव के अलावा रॉबिन उथप्पा इस टीम के मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। उथप्पा ने आईपीएल के पहले संस्करण में मुंबई से खेलते हुए अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। लेकिन अब वे चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं।

Advertisement

अंबाती रायुडू की बात करें तो उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ खेलना शुरू किया था। मुंबई के लिए 100 मैच खेल चुके रायुडू ने 126.16 के स्ट्राइक रेट से 2,416 रन बनाए हैं। हालांकि अब वह चेन्नई का हिस्सा हैं और वे सुपर किंग्स के लिए तीन सीजन खेल चुके हैं। जिसमें उन्होंने 35.51 की औसत से 1,243 रन बनाए हैं।

ऑलराउंडर- ड्वेन ब्रावो और जैकब ओराम

आईपीएल में केवल छह भारतीय खिलाड़ी ही मुंबई और चेन्नई दोनों फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं। इसलिए, इस सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन के लिए चार विदेशी खिलाड़ियों के नियम का पालन नहीं किया जा सकता। इस टीम के दो ऑल राउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो और जैकब ओरम होंगे। दोनों खिलाड़ी तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं।

Advertisement

न्यूजीलैंड के जैकब ओरम ने साल 2013 में मुंबई के साथ खेलते हुए आईपीएल विजेता टीम का हिस्सा थे। जैकब ने 15 मैचों में चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें उन्होंने 106 रन बनाए और आठ विकेट लिए। ड्वेन ब्रावो की कप्तानी करने वाले कुछ विदेशी खिलाड़ियों में से एक हैं। मुंबई में रहते हुए ही उन्होंने पर्पल कैप अवॉर्ड भी जीता था। चेन्नई के लिए भी ब्रावो ने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है।

गेंदबाज- आशीष नेहरा, कर्ण शर्मा, टिम साउदी और हरभजन सिंह

इस प्लेइंग इलेवन में आशीष नेहरा और टिम साउदी तेज गेंदबाजी की अगुवाई करते हुए दिखाई देंगे। न्यूजीलैंड टीम के उप कप्तान साउदी साल 2011 में चेन्नई के लिए खेले, जबकि 2016 और 2017 में मुंबई का हिस्सा थे। आशीष नेहरा ने मुंबई के साथ ही अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, साल 2014 और 2015 में उन्होंने चेन्नई लिए खेला। इस दौरान उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय टीम में वापसी के मौके प्रदान किए।

Advertisement

इस सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन में दो गेंदबाजों को स्थान मिल सकता है। जिनमें एक हैं दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह व दूसरे हैं कर्ण शर्मा। आईपीएल 2012 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर चुके हैं और वे इस प्लेइंग इलेवन की भी अगुवाई कड़ते नजर आएंगे। चेन्नई सुपरकिंग्स में शामिल होने से पहले हरभजन मुंबई के लिए 10 सीजनों मे खेल चुके हैं। कर्ण शर्मा 2017 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल विजेता टीम का हिस्सा थे और उन्होंने प्ले ऑफ में शानदार खेल दिखाया था। जबकि, 2018 की खिताब विजेता टीम चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा था।

चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही टीमों के लिए खेल चुके खिलाड़ियों की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन इस प्रकार होगी: ड्वेन स्मिथ, माइकल हसी, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), अंबाती रायुडू, रॉबिन उथप्पा, ड्वेन ब्रावो, जैकब ओरम, हरभजन सिंह (कप्तान), टिम साउथी, कर्ण शर्मा और आशीष नेहरा

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button