Stats

मुंबई इंडियंस (MI) द्वारा खरीदे गए आईपीएल इतिहास के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी

Share The Post

मुंबई इंडियंस बिना किसी संदेह के आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। उन्होंने सबसे ज्यादा पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा किया है। उनकी इस सफलता के पीछे का कारण उनकी स्थिर और निरंतरता से खेलने वाली बेहतरीन स्क्वॉड है।
इस साल की नीलामी के पहले भी उनकी टीम लगभग पूरी ही थी, उन्हें सिर्फ जरूरत थी कुछ ओवरसीज खिलाड़ियों की। उन्होंने क्रिस मॉरिस के लिए काफी मेहनत की मगर अंत में उन्हें नाथन कूल्टर नाइल और एडम मिल्ने से संतोष करना पड़ा।

2015 के बाद से मुंबई इंडियंस नीलामी के दौरान सबसे ज्यादा सूझबूझ वाली टीम मानी जाती है क्योंकि वह अपनी धनराशि बहुत सोच समझ के लगाती हैं। उन्होंने आज तक किसी भी खिलाड़ी पर 10 करोड़ से ज्यादा की धनराशि नहीं खर्च की है मगर उसके बावजूद उनके पास सबसे बेहतरीन टीम है, यही उनकी सफलता का राज है।

Advertisement

आइए आज बात करते हैं मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे गए 5 सबसे महंगे खिलाड़ियों की-

5. कीरोन पोलार्ड – 5.4 करोड़

2010 में किरॉन पोलार्ड को खरीदने के बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2018 की नीलामी के पहले रिलीज कर दिया था क्योंकि वह केवल तीन ही खिलाड़ी को रिटेन कर सकते थे। मगर मुंबई इंडियंस उनके ऊपर राइट टू मैच (RTM) कार्ड का इस्तेमाल करने का मन बनाकर आई थी और उन्होंने ठीक वैसा किया भी।

Advertisement

उन्होंने पोलार्ड पर दो तीन बार बोली भी लगाई, लेकिन वह फिर रुक गए और RTM कार्ड का इस्तेमाल किया जब पोलार्ड 5.4 करोड़ में बिक चुके थे। पोलार्ड T20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक है और वह मुंबई इंडियंस के लिए किसी हीरे से कम नहीं है।

4. ईशान किशन – 6.2 करोड़

2018 की नीलामी में मुंबई इंडियंस को तलाश थी एक विकेटकीपर की। वह कई बड़े नामों के पीछे गए लेकिन उन्हें खाली हाथ आना पड़ा। ऐसे में जब ईशान किशन का नाम आया तो मुंबई ने उन पर जमकर बोली लगाना शुरू कर दिया और अंत में उन्हें 6.2 करोड़ की धनराशि में खरीद लिया।

Advertisement

2018 और 2019 का सत्र उनके लिए ठीकठाक रहा, परंतु आईपीएल 2020 में उनका बल्ला जोरों शोरों से गरजा। इस सीजन में उन्होंने 500 से अधिक रन बनाएं और साथ ही साथ 30 छक्कों के साथ टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में टॉप पर रहे।

3. नाथन कुल्टर नाइल – 8 करोड़

मुंबई इंडियंस अपनी टीम में दो विदेशी फास्ट बॉलर खिलाना चाहते थे, इसलिए उन्हें जरूरत थी किसी ऐसे तेज गेंदबाज की जो अंत के ओवरों में बल्लेबाजी करने में भी सक्षम हो। नाथन कुल्टर नाइल उनकी सबसे पहली पसंद थे और उनका नाम आते ही उन्होंने शुरुआत से ही उनपर बोली लगाना शुरू कर दिया। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स भी उनको कड़ी टक्कर दे रही थी लेकिन अंत में मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ रुपए में यह बाजी मार ली।

Advertisement

पिछले सीज़न एक दो मुकाबलों में उनका प्रदर्शन बढ़िया रहा था लेकिन ओवरऑल बहुत खास नहीं था। मुंबई इंडियंस से उन्हें रिलीज करके एक बढ़िया दांव खेला और इस साल उन्हें पिछली कीमत से कम दाम में वापस खरीद लिया।

2. क्रुणाल पंड्या – 8.8 करोड़

2018 की नीलामी में क्रुणाल पांड्या का भी वही हाल था जो कीरोन पोलार्ड का रहा। मुंबई इंडियन उन्हें चाहते हुए भी रिटेन नहीं कर सकती थी क्योंकि वह अधिकतम तीन ही खिलाड़ियों को रिटेन कर सकते थे। चूंकि वह मुंबई के मालिक अकाश अंबानी के चहेते थे, तो उन्होंने क्रुणाल पर भी राइट टू मैच कार्ड का उपयोग किया।

Advertisement

आरटीएम का इस्तेमाल करने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें 8.8 करोड़ रुपए में खरीदा था। क्रुणाल आईपीएल में हमेशा से मुंबई इंडियंस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं और अपने दम पर टीम को कई मैच जिताते आए हैं।

1.रोहित शर्मा – 9.2 करोड़

2011 के आईपीएल मेगा ऑक्शन में हर टीम एक स्टार भारतीय खिलाड़ी को खरीदना चाहती थी। ऐसे में मुंबई इंडियंस को भी दरकार थी एक सलामी भारतीय बल्लेबाज की। वह गौतम गंभीर के पीछे गए लेकिन वह उन्हें मिल ना सके। फिर उनकी लिस्ट में अगला नाम था रोहित शर्मा का जिनको उन्होंने ने 9.2 करोड़ रुपयों की भारी कीमत में खरीदा।

Advertisement

रोहित शर्मा को खरीदते ही मानो उनकी किस्मत ही बदल गई, 2013 में उनको कप्तानी का जिम्मा सौंपने के बाद से ही मुंबई इंडियंस की टीम ने दोबारा पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्होंने रिकॉर्ड 5 आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Utkarsh Mishra

Utkarsh Mishra is a professional content writer in sports domain and currently works as the Editor in Chief of Cricket Ki Baat.

Related Articles

Back to top button