FeatureStats

न्यूजीलैंड के 5 क्रिकेटर जिन्होंने दूसरे देश को रिप्रेजेंट किया है

Share The Post

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की गिनती दुनिया की टॉप टीमों में की जाती है। न्यूजीलैंड 2015 और 2019 के 50 ओवर के वर्ल्ड कप के साथ-साथ 2021 टी20 वर्ल्ड कप के रनरअप रह चुके हैं। वहीं उन्होंने 2021 में भारतीय टीम को हराते हुए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

जबकि न्यूजीलैंड क्रिकेट तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं देश के कुछ क्रिकेटर ऐसे हैं जो क्रिकेट खेलने के लिए दूसरे देश में चले गए हैं। वहीं कुछ ऐसे भी खिलाड़ी है जो अन्य देशों में पैदा हुए और उन्होंने कीवी टीम के लिए खेलने का फैसला किया। तो आज हम आपको उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने अंडर-19 और सीनियर लेवल पर न्यूजीलैंड को रिप्रेजेंट किया है और अब आगे खेलने के लिए दूसरे देश को ज्वाइन कर लिया है।

Advertisement

1. ल्यूक जॉर्जसन

इस लिस्ट में ल्यूक जॉर्जसन अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गए है। वो न्यूजीलैंड के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं और आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 में भी कीवी टीम के लिए खेले है। हालांकि, 2022 में, उन्होंने क्रिकेट आयरलैंड के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने का मन बना लिया है।

इस आलराउंडर ने अभी तक 7 टी20 मैच खेले है और 124.00 के स्ट्राइक रेट की मदद से 124 रन अपने खाते में जोड़े है। वहीं गेंदबाजी करते हुए 7.75 के इकॉनमी रेट की मदद से 5 विकेट लिए है।

Advertisement

2. कोरी एंडरसन

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर कोरी एंडरसन अब अमेरिकी टीम में शामिल हो गए हैं। वो आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में यूएसए के लिए खेल सकते हैं। इस ऑलराउंडर ने कीवी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है। कोरी एंडरसन ने कीवी टीम के लिए 31 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले है और 127.19 के स्ट्राइक रेट की मदद से 485 रन बनाये है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 8.25 के इकॉनमी रेट से 14 विकेट लिए है।

इसके अलावा कोरी ने न्यूजीलैंड को 49 वनडे मैचों में रिप्रेजेंट करते हुए 27.73 की औसत के साथ 1109 रन बनाये है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 6.07 के इकॉनमी रेट की मदद से 60 विकेट अपने नाम किये है।

Advertisement

3. ल्यूक रोंची

न्यूजीलैंड में जन्मे ल्यूक रोंची ने सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया को रिप्रेजेंट किया। इसके बाद वह न्यूजीलैंड की टीम में शामिल हो गए। वह दो अलग-अलग देशों के लिए खेलने वाले कुछ खिलाड़ियों में से एक हैं।

इस विकेटकीपर बल्लेबाज के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने 33 मैच खेले है और 140.23 के स्ट्राइक रेट की मदद से 359 रन बनाये है। इस दौरान वो एक अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है। इसके अलावा उन्होंने 85 वनडे मैच भी खेले है जिसमें उनके नाम 1397 रन दर्ज है। इस दौरान वो एक शतक और 4 अर्धशतक लगाए है।

Advertisement

4. एंडी कैडिक

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज एंडी कैडिक का जन्म न्यूजीलैंड में हुआ था। बेहतर मौको के लिए इंग्लैंड जाने से पहले वो अंडर-19 लेवल पर न्यूजीलैंड के लिए खेल चुके हैं।

कैडिक ने इंग्लैंड के लिए 54 वनडे मैचों में 4.01 के इकॉनमी रेट की मदद से 69 विकेट लिए है। वहीं इंग्लैंड को 62 टेस्ट मैचों में रिप्रेजेंट करते हुए इस पूर्व तेज गेंदबाज ने 29.91 की औसत के साथ 234 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

Advertisement

5. क्लैरी ग्रिमेट

इस लिस्ट में शामिल होने वाला आखिरी नाम क्लेरी ग्रिमेट का है। वो न्यूजीलैंड में पैदा हुआ थे। उन्होंने न्यूजीलैंड में घरेलू क्रिकेट खेला लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को रिप्रेजेंट किया है। उन्हें फ्लिपर डिलीवरी का आविष्कार करने के लिए जाना जाता हैं।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 37 टेस्ट मैचों में रिप्रेजेंट किया है। इस दौरान उन्होंने 24.21 की औसत के साथ 216 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। इसके अलावा उन्होंने 248 फर्स्ट क्लास मैच खेले है और 22.28 की औसत के साथ 1424 विकेट लिए है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button