Feature

5 मशहूर क्रिकेटर जिनका आईपीएल करियर मुंबई इंडियंस में समाप्त हुआ

Share The Post

जब आईपीएल (IPL) की शुरुआत 2008 में हुई तो मुंबई इंडियंस (MI) के पास एक बड़ी टीम थी जिसमें अधिकतर क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी थे। शॉन पोलॉक,रिकी पोंटिंग,सनथ जयसूर्या,सचिन तेंदुलकर आदि जैसे बड़े सितारे इस टीम का हिस्सा हुआ करते थे। हालांकि समय के साथ-साथ इन दिग्गजों का भी आईपीएल करियर समाप्त हो गया।

यह भी पढ़ें: टी20 विश्वकप इतिहास के टॉप 4 गेंदबाजी प्रदर्शन

Advertisement

मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए अपने आईपीएल करियर का अंत करने वाले खिलाड़ियों की सूची बेहद लंबी है मगर आज हम बात करेंगे ऐसे पांच मशहूर खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अपना अंतिम आईपीएल मुकाबला मुंबई की नीली जर्सी में खेला।

5. जेपी डुमिनी

जेपी डुमिनी का आईपीएल करियर उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की तरह ही उतार-चढ़ाव भरा रहा। उन्होंने अपनी आईपीएल करियर की शुरुआत 2009 में मुंबई इंडियंस के साथ की और अंत भी मुंबई इंडियंस के साथ 2018 में वानखेड़े स्टेडियम में किया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: टी20 विश्वकप इतिहास के टॉप 4 गेंदबाजी प्रदर्शन

डुमिनी एक बेहतरीन मध्यक्रम के बल्लेबाज ने और साल 2014 और 2015 में उन्होंने 400 से अधिक रन बनाए। बल्लेबाज होने के साथ-साथ वह एक पार्ट टाइम गेंदबाज भी थे और उनके नाम आईपीएल करियर में 23 विकेट भी हैं।

Advertisement

4. युवराज सिंह

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह का आईपीएल करियर उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के विपरीत काफी फीका रहा जिसका मुख्य कारण शायद उनके ऊपर लगी भारी धनराशि रही। युवराज सबसे लंबे समय तक पंजाब किंग्स की ओर से खेले मगर उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आया जहां रहते हुए उन्होंने 137 के स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए।

अपने करियर के अंतिम चरण में 2018 की नीलामी में उन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा जहां उन्हें केवल चार मुकाबले खेलने को मिले। उन्होंने अपने करियर का अंत आईपीएल विजेता बनकर किया।

Advertisement

3. लेंडल सिमंस

लेंडल सिमंस एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो बेहद शानदार है मगर उनकी काबिलियत को हमेशा कम आता जाता है। मुंबई इंडियंस का हर एक फैन उनकी उपलब्धियां जानता है मगर सीमेंट का नाम कभी भी मुंबई इंडियंस के बेहतरीन खिलाड़ियों में नहीं आता। सिमंस ने मुंबई के लिए मात्र 29 मुकाबलों में 127 के स्ट्राइक रेट से 1079 रन बनाए हैं।

सिमंस आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं और उन्होंने मुंबई इंडियन स्कोर 2015 में आईपीएल जिताने में अहम योगदान दिया था।

Advertisement

2. सनथ जयसूर्या ने भी अपना आईपीएल करियर मुंबई इंडियंस के साथ समाप्त किया था 

श्रीलंकाई दिग्गज सनत जयसूर्या अपने करियर के अंतिम चरण पर थे जब सचिन के साथ आईपीएल के शुरुआती 2 सीजन में ओपनिंग करने उतरते थे मगर बावजूद उसके उन्होंने विरोधी टीम के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया है। उनकी ऐसी ही एक विनाशकारी पारी चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध 2008 में आई जहां उन्होंने 114 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली और 2008 के आईपीएल में 166 के स्ट्राइक रेट से 514 रन बनाए। हालांकि अपनी उम्र की वजह से वह अगले 2 वर्ष आईपीएल में कुछ खास प्रदर्शन ना कर सके मगर फैंस अभी भी उनकी खतरनाक बल्लेबाजी के लिए उन्हें याद करते हैं।

1-सचिन तेंदुलकर

उनकी उपलब्धियों को अलग रखते, सचिन तेंदुलकर यकीनन पूरे देश में मुंबई इंडियंस की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण है। मुंबई इंडियंस के सबसे पहले कप्तान सचिन ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत और अंत इसी फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते हुए किया। हालांकि पहले 2 सीजन में वह लय में नहीं दिखे मगर साल 2010 में जोरदार वापसी करते हुए उन्होंने 600 से अधिक रन बनाए जो कि अभी तक मुंबई इंडियंस के किसी भी खिलाड़ी द्वारा एक सीजन में बनाए गए सबसे ज्यादा रन है।

Advertisement

उन्होंने फॉर्म को जारी रखते हुए अगले सीजन भी 554 बनाए और टीम के लिए पूरा योगदान दिया। सचिन के आईपीएल करियर का अंत बेहद सुखद रहा जहां उन्होंने मुंबई के साथ 2013 में आईपीएल विजेता बनकर आईपीएल को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button