FeatureIPL

7 खिलाड़ी जो एक से अधिक ऐसी आईपीएल टीम के लिए खेले जो अब टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है

Share The Post

आईपीएल दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंटों में से एक है। इस प्रतियोगिता की शुरुआत आठ टीमों के साथ शुरू हुई थी, लेकिन पिछले कुछ सालों में टीमों की संख्या में बदलाव आया है। डेक्कन चार्जर्स, पुणे वारियर्स, कोच्चि टस्कर्स केरला, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और गुजरात लायंस नाम की पांच टीमें इस लीग में खेल चुकी हैं लेकिन अब हिस्सा नहीं है।

कोच्चि ने सबसे कम सीजन (1) खेले, जबकि सुपरजायंट्स और गुजरात ने दो-दो सीजन खेले। पुणे वारियर्स 2011 से 2013 तक खेले, और डेक्कन चार्जर्स 2008 से 2012 तक लीग का हिस्सा थे। केवल डेक्कन चार्जर्स ने ही सीरीज अपने नाम की। दिलचस्प बात यह है कि कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे है जो इन फ्रेंचाइजी में से कम से कम दो फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। तो आज हम आपको ऐसे ही 7 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है।

Advertisement

1. इरफान पठान

इरफान पठान ने दो साल में दो नई टीमों के लिए खेलने का कारनामा किया है। वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के डेब्यू सीजन में खेले और 2017 में गुजरात लायंस की टीम में शामिल हो गए। उन्होंने लायंस के लिए लीग में अपना आखिरी मैच खेला।

2. जेम्स फॉकनर

इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेम्स फॉकनर अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गए है। उसके बाद 2012 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), 2013 से 2015 तक राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले। इसके बाद 2016 और 2017 में गुजरात लायंस की टीम में शामिल हो गए।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स में जाने से पहले अपने करियर के शुरुआती सीज़न में पुणे वॉरियर्स के लिए खेला। उन्होंने अपना आखिरी सीजन 2017 में गुजरात लायंस के लिए खेला था। इसके बाद वो आईपीएल में कभी खेलते हुए दिखाई नहीं दिए।

3. रवींद्र जडेजा

भारतीय क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, कोच्चि टस्कर्स केरला टीम के लिए खेले थे। जडेजा ने 2016 और 2017 में अपनी घरेलू टीम गुजरात लायंस को भी रिप्रेजेंट किया था।

Advertisement

4. मिचेल मार्श

मिचेल मार्श ने आईपीएल में अपना डेब्यू 2010 में डेक्कन चार्जर्स के लिए किया था। इसके बाद वो 2011 से लेकर 2013 तक पुणे वारियर्स इंडिया की तरफ से खेलते हुए दिखाई दिए। मिचेल मार्श ने 2016 और 2017 के आईपीएल सीजन में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को रिप्रेजेंट किया था।

5. इशांत शर्मा

इशांत शर्मा डेक्कन चार्जर्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए खेले। अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज ने कोच्चि टस्कर्स केरला के खिलाफ डेक्कन चार्जर्स के लिए शानदार गेंदबाजी की थी।

Advertisement

6. डेल स्टेन

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन डेक्कन चार्जर्स के लिए एक बड़े मैच विजेता थे। उन्होंने अपने करियर में गुजरात लायंस के लिए सिर्फ एक मैच खेला

7. स्टीव स्मिथ

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने 2012-2013 में पुणे वारियर्स के लिए खेले थे। वो 2016–2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट की तरफ से खेले थे। स्मिथ ने पुणे वॉरियर्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट की कप्तानी भी की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button