FeatureIPL

वो 3 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल के एक ओवर में एक से अधिक बार बनाये है 25+ रन

Share The Post

आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च से चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच के साथ शुरू होने जा रही है। आईपीएल में दुनियाभर के क्रिकेटर खेलते हुए दिखाई देते है। इस लीग में चौको-छक्कों की बारिश देखने को मिलती है जिससे दर्शकों का काफी एंटरटेन होता है।

आईपीएल में कई ऐसे बल्लेबाज है जो बड़ी-बड़ी हिट लगाने के लिए जाने जाते है जिन्होंने एक ओवर में काफी रन बनाये है। तो आज हम आपको उन 3 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने एक ओवर में 25 या उससे ज्यादा रन एक से ज्यादा बार बनाकर दिखाए है।

Advertisement

1. हार्दिक पांड्या- 3 बार

हार्दिक ने आईपीएल में अपना डेब्यू 2015 में मुंबई इंडियंस के लिया किया था और तब से लेकर 2021 तक वो इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए दिखाई दिए थे। इस दौरान उन्होंने टीम के बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है। हार्दिक अपनी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए जानें जाते है और बड़ी-बड़ी हिट आसानी से लगा देते है। हार्दिक ने आईपीएल में एक ओवर में 25 से ज्यादा रन 3 बार बनाये है।

हार्दिक आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे। आईपीएल में उन्होंने अभी तक 92 मैच खेले है और 153.91 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 1476 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 42 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

Advertisement

2. रोहित शर्मा- 2 बार

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा मौजूद है। वो आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस की कमान संभाल रहे है और उनकी ही कप्तानी में मुंबई ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। रोहित ने आईपीएल में एक ओवर में 25 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा 2 बार करके दिखाया है।

रोहित शर्मा के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 213 मैच खेले है और 130.4 के स्ट्राइक रेट की मदद से 5611 रन अपने नाम किये है। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 40 अर्धशतक निकले है।

Advertisement

3. ऋषभ पंत- 2 बार

इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने आईपीएल में अपना डेब्यू 2016 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए किया था और तब से लेकर अब तक इसी टीम की ओर से खेल रहे है। इस समय वो टीम की कमान भी संभाल रहे है। ऋषभ पंत भी आईपीएल में एक ओवर में 25 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा 2 बार करके दिखा चुके हैं।

पंत की कप्तानी में दिल्ली ने आईपीएल 2021 में प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। उन्होंने आईपीएल में अभी तक 84 मैच खेले है और 147.46 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट की मदद से 2498 रन अपने नाम किये है। इस दौरान वो एक शतक और 15 अर्धशतक लगाने में कामयाब हुए है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button