IPLNewsSocial

आरसीबी कैम्प में शामिल हुए ग्लेन मैक्सवेल, फैंस ने ट्वीट कर कहा ‘अब आएगा मजा’

Share The Post

आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अब तक कुल 2 मैच जिनमें से एक में जीत जबकि एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली आरसीबी आईपीएल 2022 की शुरूआत से ही रंग में लग रही है भले ही उन्हें पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। बहरहाल, आज के इस लेख में हम नजर डालेंगे ऑस्ट्रेलियाई ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल के रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कैंप में पहुंचने के बाद फैंस ने कैसी प्रतिक्रिया दी है।

वास्तव में, ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की सफलता के सबसे बड़े कारक थे। यही कारण है कि, फ्रेंचाइजी ने उन्हें मेगा नीलामी से पहले 11 करोड़ रुपये की राशि के साथ रिटेन किया था। हालांकि, यह कीमत आईपीएल 2021 की नीलामी से कम थी क्योंकि आईपीएल 2021 की नीलामी में आरसीबी ने मैक्सवेल को 14.25 करोड़ रुपये की बोली लगाते हुए साइन किया था।

Advertisement

मैक्सवेल ने हाल ही में की है शादी 

बहरहाल, अब ग्लेन मैक्सवेल अपनी शादी की तमाम रस्मों को खत्म कर भारतीय सरजमीं पर कदम रख चुके हैं। और, अब आरसीबी के फैंस जल्द ही उन्हें एक्शन में देखना चाहेंगे। क्योंकि, एबी डिविलियर्स के सन्यास लेने के बाद आरसीबी में मैक्सवेल ही हैं जो मिडिल आर्डर में तूफानी पारी खेलते हुए पूरे मैच का रुख बदल सके।

गौरतलब है कि, भले ही अब मैक्सवेल भारत पहुंच चुके हैं। लेकिन, वह अभी आरसीबी के अगले मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। क्योंकि, कोविड 19 महामारी को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने जो आवश्यक क्वारंटीन अवधि निश्चित की है उसे पूरा करने के बाद ही वह टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

Advertisement

यानी, मैक्सवेल आगामी 4 अप्रैल से प्रैक्टिस सेशन में भाग ले सकते हैं। हालांकि, पूरी तरह फिट होने बाद भी वह 5 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। क्योंकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक आदेश जारी कर कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर 6 अप्रैल से ही आईपीएल का हिस्सा हो सकते हैं।

ग्लेन मैक्सवेल के लिए बेहतरीन रहा था आईपीएल 2021

चूंकि, 5 अप्रैल के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपना अगला मैच 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। ऐसे में मैक्सवेल इस मैच से एक्शन में नजर आ सकते हैं। दरअसल, मैक्सवेल ने आईपीएल 2021 के 15 मैचों की 14 पारियों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 42.75 की शानदार औसत और 144 से अधिक के औसत से 513 रन बनाए थे। जिसमें 6 अर्धशतक भी शामिल है। इन आंकड़ों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि आरसीबी के फैंस मैक्सवेल से बड़ी उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Advertisement

बहरहाल, अब मैक्सवेल भारत पहुँच चुके हैं और जैसे ही यह खबर फैंस तक पहुंची उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने-अपने तरीके से इस पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी थी। आइये देखते हैं, ट्विटर पर फैंस ने कैसी प्रतिक्रिया दी है:::

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button