IPLNewsSocial

सचिन तेंदुलकर और ईशान किशन का स्टूडेंट-प्रिंसिपल वाला वीडियो ड्रेसिंग रूम से हुआ वायरल

Share The Post

मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। मुंबई ने अब तक कुल पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। आईपीएल की विभिन्न फ्रेंचाइजी में से मुंबई इंडियंस का ड्रेसिंग रूम सर्वश्रेष्ठ टीम वातावरण के लिए प्रसिद्ध है।

वास्तव में, मुंबई इंडियंस से दुनिया भर के कई दिग्गज खिलाड़ी जुड़े हुए हैं। जिस कारण, प्लेयर्स को बेहतरीन खेल तकनीक सीखने को मिलती रहती है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा हैं। जहाँ वह मुंबई इंडियंस का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

Advertisement

सचिन तेंदुलकर आईपीएल की शुरुआत से ही मुंबई इंडियंस से जुड़े हुए हैं। पहले वह मुंबई के लिए खेलते थे। लेकिन, संन्यास लेने के बाद, उन्होंने एक मार्गदर्शक और सलाहकार के रूप में फ्रेंचाइजी के साथ अपना जुड़ाव जारी रखा है।

मुंबई इंडियंस टीम के युवा खिलाड़ियों में से एक ईशान किशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सचिन को ड्रेसिंग रूम में देखने के बाद उनका अजब-गजब रिएक्शन सामने आया।

Advertisement

जैसा कि, वीडियो में दिख रहा है, ईशान किशन गॉगल्स और ईयरफोन लगाकर ड्रेसिंग रूम में प्रवेश कर रहे हैं। लेकिन, ड्रेसिंग रूम में सचिन तेंदुलकर को देखते ही ईशान किशन ने गॉगल्स और ईयरफोन दोनों हटा दिए और अपने बालों को सुधारने लग गए। इसके बाद ईशान, सचिन तेंदुलकर को गुड आफ्टरनून कहते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

वीडियो में ड्रेसिंग रूम के बाकी खिलाड़ी ईशान किशन का रिएक्शन देखकर जोर-जोर से हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। खासतौर से जयंत यादव और कीरोन पोलार्ड को ईशान किशन की प्रतिक्रिया देखकर हंसते हुए देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि, मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में निश्चित तौर पर तनाव होगा। क्योंकि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के दूसरे चरण में अब तक कुछ खास प्रदर्शन नही किया है। संयुक्त अरब अमीरात में चल रहे, आईपीएल के दूसरे चरण के शुरुआती चार मैचों में से मुंबई तीन मैच हार चुकी है। अब यदि, मुंबई इंडियंस को प्ले ऑफ में पहुंचना है तो शेष बचे मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button