IPLNewsSocial

फाफ डु प्लेसिस को आरसीबी का कप्तान बनाए जाने के बाद सामने आया विराट कोहली का शानदार रिएक्शन

Share The Post

आईपीएल 2021 के दौरान ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तत्कालीन कप्तान विराट कोहली ने फ्रेंचाइजी की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद से ही आरसीबी अपने नए कप्तान की तलाश में थी। हालांकि, अब फ्रेंचाइजी ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है।

दरअसल, फैंस लंबे समय से अपनी फेवरेट फ्रेंचाइजी के कप्तान के सामने आने को लेकर चरवाहा कर रहे थे। इस चर्चा में विराट कोहली से लेकर ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक तक का नाम सामने आया था। हालांकि, अब रॉयल चैलजर्स बैंगलोर ने दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर फाफ डुप्लेसी को अपना नया कप्तान बनाया है।

Advertisement

विराट कोहली ने दी फाफ डु प्लेसिस को शुभकामनाएं

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर फाफ डु प्लेसिस को आरसीबी का कप्तान बनाए जाने के बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली ने उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन यानी आईपीएल 2022 के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।

आरसीबी ने वीडियो सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विराट कोहली आईपीएल 2022 के लिए बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में विराट कोहली ने कहा है कि, ”हैलो, आप सब के लिए एक अपडेट है। जैसा कि आप जानते हैं कि, जल्द ही आईपीएल का नया सीजन शुरू होने वाला है। इसके लिए मैं बेहद उत्साहित हूं। हम सभी एक नई ऊर्जा के साथ आईपीएल 2022 की ओर बढ़ रहे हैं।”

विराट कोहली ने यह भी कहा है कि, ”सबसे बड़ी बात यह है कि फाफ डु प्लेसिस आरसीबी के नए कप्तान बनने जा रहे हैं। मैं बेहद एक्साइटेड हूँ। वास्तव में, हम एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। और, मैं उनकी लीडरशिप में खेलने के लिए उत्साहित हूँ।”

Advertisement

किंग कोहली ने आगे कहा है कि, ”फाफ के साथ पार्टनरशिप आरसीबी फैंस के लिए बेहद शानदार होने वाली है। ग्लेन मैक्सवेल और अन्य नए खिलाड़ियों के साथ भी, हमारी टीम काफी मजबूत और संतुलित दिख रही है। मैं बहुत खुश हूं, ये सीजन काफी शानदार होने वाला है।”

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button