CricketNews

विराट टी20 वर्ल्ड कप में बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज तो ट्विटर पर फैंस ने कहा- “सिर्फ 23 पारियों के हाईएस्ट स्कोर में”

Share The Post

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli) इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे है। इसकी झलक उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दिखा दी है। अपनी शानदार फॉर्म के कारण विराट ने दिखा दिया कि क्यों उन्हें रन मशीन कहा जाता हैं।

वहीं भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने बहुत कम पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। इस वजह से ट्विटर पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे है।

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने विराट कोहली

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ 44 गेंद में नाबाद 64 रन की पारी खेली। इसी पारी के साथ वो वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए महेला जयवर्धने के 1016 रनों के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया।

विराट ने एडिलेड में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2022 के मैच में यह उपलब्धि हासिल की। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप में खेली 23वीं पारी में यह कारनामा करके दिखाया है। पूर्व भारतीय कप्तान का टी20 वर्ल्ड कप में भी 88.75 का शानदार औसत है।

Advertisement

कोहली टी 20 कप 2022 में फॉर्म में हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ खेल में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। उन्होंने नाबाद 82 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ एक और नाबाद अर्धशतक जड़ा। हालांकि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल में रन बनाने में विफल रहे, उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे खेल में एक और शानदार अर्धशतक बनाया और फिर से अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।

विराट कोहली के टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने पर ट्विटर पर आयी प्रतिक्रियाएं

जैसे ही विराट कोहली ने महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ते हुए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए, ट्विटर पर फैंस खुशी से झूम उठे। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की और उन्हें सर्वश्रेष्ठ बताया। यहां ट्विटर पर आयी कुछ प्रतिक्रियाएं दी गई हैं:

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button