ICC EventsNewsVideo

दिनेश बाना ने धोनी की स्टाइल में खत्म किया मैच, सामने आयी ट्विटर यूजर्स प्रतिक्रिया

Share The Post

वेस्टइंडीज के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में आयोजित आईसीसी अंडर 19 विश्वकप के फाइनल में भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम को जीत हासिल हुई है। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश बाना ने छक्का जड़कर भारत को विश्व विजेता बनाया है। इस जीत के साथ ही आगामी सीरीज के लिए अंडर19 टीम के प्लेयर्स पर भारतीय चयनकर्ताओं की पक्की नजर रहने वाली है।

अंडर19 विश्वकप के फाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से था। जहाँ इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बनाए थे। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने यह मैच 4 विकेट से जीतकर अंडर19 विश्वकप का खिताब अपने नाम कर लिया है।

Advertisement

पांचवीं बार भारत बना अंडर19 विश्व विजेता

उल्लेखनीय है, अंडर19 विश्वकप में यह भारत की पांचवीं खिताबी जीत है। भारतीय टीम ने इससे पहले, मोहम्मद कैफ की कप्तानी में साल 2000 में तथा विराट कोहली की कप्तानी में 2008 में, उन्मुक्त चंद की कप्तानी में 2012 में और पृथ्वी शॉ की कप्तानी में 2018 में इस खिताब को अपने नाम किया था। इस बार टीम इंडिया की कप्तानी यश ढुल के हाथों में थी।

भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्वकप जीतकर देश की पूरी जनता और खासतौर से क्रिकेट फैंस को बेहद खुश कर दिया है। साथ ही ना सिर्फ जीत, बल्कि जीतने के तरीके ने भी बता दिया है कि हमारे भारत विश्व क्रिकेट में कई वर्षों तक राज करने वाला है। दरअसल, युवा विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश बाना ने ठीक उसी तरह छक्का लगाकर भारत को विश्व कप जिताया है। जैसा साल 2011 में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को विश्व विजेता बनाया था।

Advertisement

वास्तव में, दिनेश बाना छक्का लगाकर विश्वकप जितने वाले भारतीय क्रिकेट के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि, धोनी ने सिर्फ एक छक्का मारकर भारत को जीत दिलाई दी। जबकि, दिनेश बाना ने लगातार दो छक्के जड़ते हुए भारतीय अंडर 19 टीम को विश्वविजेता बनाया है। इसको लेकर दिग्गज क्रिकेटर से लेकर सोशल मीडिया तक सभी चर्चा कर रहे हैं।

Advertisement

Advertisement

https://twitter.com/StanMSD/status/1490183769508044800?t=QAU8Uo93CRiaxy7n-tWrfQ&s=19

Advertisement

यह भी पढ़ें: IPL 2022: हरभजन सिंह ने कहा मुंबई इंडियंस भविष्य के इस सितारे पर लगाए बोली।

 

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button