IPLNews

एमएस धोनी के एक फैसले से टूटा डेवोन कॉनवे का सपना

Share The Post

विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग यानी आईपीएल 2022 में दुनिया भर के प्लेयर्स खेलने आते हैं। इस दौरान हर किसी की यह इच्छा होती है वह क्रिकेट इतिहास के महानतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेले ताकि उन्हें बहुत कुछ सीखने का मौका मिले। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे भी इसी इच्छा के साथ आईपीएल 2022 का हिस्सा थे।

वास्तव में, दुनिया भर में महेंद्र सिंह धोनी की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। यहाँ तक कि, भारत के चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान में भी धोनी के फैंस की कोई सीमा नहीं है। न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे भी एमएस धोनी के बड़े फैन हैं और उनकी यह इच्छा और सपना था कि वह महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलें। लेकिन, उनका यह सपना टूट चुका है।

Advertisement

सीएसके ने सोशल मीडिया में शेयर किया डेवोन कॉनवे का वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में डेवोन कॉनवे ने अपने इस सपने के बारे में बात करते हुए कहा है कि, ‘मैं हमेशा से ही उनकी कप्तानी में खेलना चाहता था। एमएस एक महान कप्तान हैं, मैंने उसने थोड़ी बातचीत भी की है। मैंने उनसे पूछा था कि क्या आप सच में एक और सीजन कप्तानी नहीं करना चाहते। तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, नहीं साथ ही यह भी कहा कि मैं हमेशा आसपास रहूंगा।”

इस वीडियो में डेवोन कॉनवे ने यह भी कहा है कि, ”हाल ही में मैंने लंच के दौरान धोनी और जड्डू (जडेजा) से बातचीत की है। दोनों ही डाउन टू अर्थ इंसान हैं, इनसे बात करना बेहद आसान है।”

Advertisement

गौरतलब है कि, इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत से लेकर आईपीएल 2021 तक महेंद्र सिंह धोनी ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रहे हैं। (कुछ मैचों में रैना ने भी कप्तानी की) इसलिए, सभी को यह उम्मीद थी कि धोनी बतौर कप्तान ही आईपीएल को अलविदा कहेंगे। शायद ही किसी ने यह सोचा होगा कि, माही आईपीएल 2022 से ऐन पहले सन्यास का ऐलान कर देंगे। वास्तव में धोनी के इस फ़ैसले ने उनके कई फैंस जिसमें प्लेयर्स भी शामिल हैं, को निराश किया है।

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वाड इस प्रकार है:

रवींद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा, डेवोन कॉनवे, मोईन अली, ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, शिवम दुबे, दीपक चाहर, सिमरजीत सिंह, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, राजवर्धन हंगरगेकर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्षणा, मुकेश चौधरी, शुभांशु सेनापति, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, सी. हरि निशांत, एन. जगदीशन, के. भगत वर्मा।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button