News

रोहित शर्मा को इसलिए बनाया गया टेस्ट कप्तान, चेतन शर्मा ने बताई वजह

Share The Post

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को जब वनडे की कप्तानी से बर्खास्त किया गया था। तब, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि, अच्छी टीमों अधिक कप्तान नहीं होते। और, आज इस बात पर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने मुहर लगाते हुए रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट टीम के तीनों फॉर्मेट का कप्तान नियुक्त कर दिया है।

हालांकि, इस बात को लेकर संशय था कि क्या सिर्फ रोहित शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए ही टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है या फिर वह अब पूर्णकालिक कप्तान हैं।

Advertisement

इस सवाल का जवाब देते हुए, मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कहा है कि, जब तक रोहित शर्मा उपलब्ध हैं किसी दूसरे विकल्प पर विचार नहीं किया जाएगा। खासतौर से तब तक, जब तक कि चयनकर्ता या मेडिकल स्टाफ ये नहीं कहते कि अब रोहित को आराम की जरूरत है वह पूर्णकालिक कप्तान होंगे।

मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कहा है कि, ” ​​रोहित शर्मा देश के नंबर वन क्रिकेटर हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट खेल रहे हैं। अगर इतना बड़ा क्रिकेटर देश का नेतृत्व कर रहा है, तो हम चयन समिति के रूप में आगे के कप्तानों को तैयार करना चाहते हैं। और, रोहित की कप्तानी में उन्हें तैयार करना जबरदस्त होगा”

Advertisement

जब तक फिट हैं तब रोहित शर्मा ही रहेंगे कप्तान

उन्होंने यह भी कहा है कि, ” रोहित अभी फिट और ठीक हैं। हम अपने हर क्रिकेटर को आराम देंगे, हम उन्हें उचित आराम देना चाहते हैं। रोहित हमारी एक स्पष्ट पसंद थे, हम उन्हें कप्तान के रूप में नामित करके बहुत खुश हैं। हम रोहित के नेतृत्व में भविष्य के कप्तानों को तैयार करेंगे।”

वर्चुअल फ्रेस कॉन्फ्रेंस में चेतन शर्मा ने यह भी कहा है कि, ”अगर रोहित शर्मा लंबे समय तक कप्तानी करते रहते हैं, तो यह हमारे लिए वास्तव में बहुत अच्छा होगा। हालांकि, वह कब तक रहेंगे यह कहना बेहद मुश्किल है। लेकिन, जब तक वह फिट रहेंगे वही कप्तान रहेंगे। और, जब वह आराम करना चाहेंगे हम उसका भी प्रबन्ध करेंगे।”

Advertisement

श्रीलंका के विरुद्ध होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम कुछ इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियांक पांचाल, विराट कोहली, श्रेयस, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, जयंत यादव, कुलदीप, जसप्रीत बुमराह, शमी, सिराज, उमेश यादव और सौरभ कुमार।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button