IPLNewsSocial

बदले हुए नजर आए शिमरोन हेटमायर, फैन ने ट्वीट कर कहा यह उनकी फ्रेंचाइजी के लिए वफादारी है

Share The Post

दुनियाभर की फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग में कैरिबियाई क्रिकेटर्स का लंबे समय से दबदबा रहा है। आईपीएल की ही बात करें तो क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो और शिमरोन हेटमायर जैसे कई प्लेयर्स ने अपने खेल से हर किसी को प्रभावित किया है।

शिमरोन हेटमायर इस समय टी20 क्रिकेट में सबसे बेहतरीन फिनिशरों में से एक हैं। इस कैरेबियाई खिलाड़ी ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अपनी बड़ी हिटिंग से अपना नाम बनाया है। आईपीएल 2021 में भी शिमरोन हेटमायर ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि, फ्रेंचाइजी द्वारा मेगा नीलामी से पहले हेटमायर को रिलीज कर दिया गया था।

Advertisement

आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं शिमरोन हेटमायर

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए जाने के बाद आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में हेटमायर को राजस्थान रॉयल्स ने 8.50 करोड़ रुपये के साथ साइन किया था। हेटमायर ने मेगा नीलामी में 1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ मेगा नीलामी में प्रवेश किया था। मेगा नीलामी में शिमरोन के लिए सबसे पहले राजस्थान रॉयल्स ने बोली लगाई थी।

Advertisement

वास्तव में, आईपीएल मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स केवल दो फ्रेंचाइजी ही थीं जिन्होंने हेटमायर को साइन करने में रुचि दिखाई दी थी। हालांकि, ऑक्शन वार के बीच राजस्थान रॉयल्स ने सफलता प्राप्त करते हुए उन्हें साइन किया था।

हालांकि, आज हम वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी की इसलिए बात कर रहे हैं क्योंकि, आईपीएल 2021 में जब हेटमायर दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। तब, उन्होंने अपने बालों का रंगफ्रेंचाइजी की जर्सी से मिलता हुआ यानी ब्लू कर लिया था।

Advertisement

चूंकि, अब इस वर्ष यानी आईपीएल 2022 में वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं और गुलाबी जर्सी पहनेंगे। इसलिए, जर्सी के साथ अपने बालों का रंग मिलाने के लिए उन्होंने बालों के रंग में बदलाव करते हुए गुलाबी कर लिया है। गुलाबी रंग में रंगे हुए शिमरोन हेटमायर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं हैं। जिस पर एक फैंस ने ट्वीट करते हुए कहा है कि यह हेटमायर कि फ्रेंचाइजी के प्रति इतनी वफादारी है कि उन्होंने अपने बालों का रंग भी बदल लिया है।

यहां देखें ट्वीट:

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button