
कई बार हमने अक्सर फैन्स को ये बात दोहराते सुना है कि एमएस धोनी सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि एक इमोशन है। एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अपने साथियों में अपनी फिलॉसफी और विश्वास को भरकर भारतीय क्रिकेट के पूरे रंग को बदल दिया।
यही कारण है कि वह आईसीसी खिताब जीतने के मामले में सबसे सफल भारतीय कप्तान हैं। विशेष रूप से, वह बल्ले-गेंद केइतिहास में एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग आईसीसी ट्राफियां जीती हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने ने ICC टी20 वर्ल्ड कप 2007, ICC वनडे वर्ल्ड कप 2011 और ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती हैं।
आईपीएल 2023 से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान एमएस धोनी का नया लुक हो रहा है वायरल
इस बीच, आईपीएल (IPL) के सोलहवें सीजन से पहले नेट्स के दौरान एमएस धोनी का एक नया रूप सोशल मीडिया पोर्टल पर जंगल की आग की तरह फैल गया है। फैंस को एमएस धोनी का नया लुक बहुत पसंद किया है, जबकि अन्य लोगों ने पोस्ट पर यह कहते हुए कमेंट की कि एमएस धोनी बूढ़े हो रहे हैं।
अनुभवी क्रिकेटर 41 साल के हैं और उन्होंने लगभग दो दशकों तक अपने क्रिकेटिंग करियर में अपना दबदबा कायम किया है।
वह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। उनकी कप्तानी में, चेन्नई सुपर किंग्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उनकी कप्तानी में फ्रेंचाइजी ने 4 बार खिताब पर अपना कब्जा जमाया है।
हालांकि, आईपीएल के पिछले सीजन में उनके लिए चीजें बद से बदतर हो गईं। वे अपनी योजनाओं को अच्छे से लागू नहीं कर सके और अंक तालिका में नौवें स्थान पर रहे। CSK ग्रुप स्टेज में अपने खराब प्रदर्शन के कारण प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रहा। वे केवल चार मैच जीतने में सफल रहे और बाकी के 10 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
वहीं दूसरी तरफ चेन्नई के कप्तान धोनी का नया लुक को देखकर ट्विटर पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे है। ट्विटर पर आयी प्रतिक्रियाओं में से कुछ यहाँ दी गयी है:
He is getting Old 😢 #Mahi #Thala https://t.co/PG9IEyaHmJ
— Niranjan (@_Niranjan19_) January 20, 2023
Advertisement
Great captain..msd… although I'm Rohit fan but i strongly blv… But neither Rohit nor Kohli can come close to him..in case of captaincy
Advertisement— . (@chulesh1) January 20, 2023
Feeling so bad to see this man growing old,who made us watch cricket in our childhood,and made us a fan of it…😓😓
— Pratik Mahesh (@PratikMahesh9) January 20, 2023
Advertisement
So many people making fun of Dhoni here. He’s just 41 and achieved everything in life, salty people can only laugh here on social websites and mock him.
Advertisement— Sanjeev Kumar (@IAintHiesenberg) January 20, 2023
Same vibes 🤩 pic.twitter.com/jpa05NrKbx
— 𒆜Sαℝfαℝαz𒆜🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@samim_sarfaraj) January 20, 2023
Advertisement
The best limited overs captain ever produced by India.
Advertisement— Salman Ahmed Sufi (@SalmanAhmed095) January 20, 2023
Dhoni has already become a coach by appearance
— Jaammii.. (@Jaammiing) January 20, 2023
Advertisement
धोनी के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 234 मैच खेले है और 135.2 के स्ट्राइक रेट की मदद से 4978 रन अपने खाते में जोड़ने में सफल रहे है। इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक देखने को मिले है। आईपीएल में इस दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज का हाईएस्ट स्कोर 84 रन है।