FeatureIPL

3 विदेशी खिलाड़ी जिन्हें पंजाब किंग्स आईपीएल 2023 के लिए कर सकती हैं टारगेट

Share The Post

पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए पसंदीदा में से एक के रूप में आईपीएल 2022 सीजन की शुरुआत की। उन्होंने इस सीजन में आक्रामक रवैया से खेलने की कोशिश की। इसी वजह से वो कंसिस्टेंट नहीं रह सके और पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर रहे।

पंजाब किंग्स ने अपने आक्रामक रवैया से कई बार जीत का स्वाद चखा। यही वजह है कि पीबीकेएस जल्द ही कभी भी अपना आक्रामक रवैया नहीं बदल सकता हैं। इसके बजाय वो अपने वीक एरियाज पर काम कर सकते हैं और आईपीएल 2023 के लिए एक मजबूत टीम बना सकते हैं। तो इसी चीज को लेकर आज हम आपको उन तीन विदेशी खिलाड़ियों के बारे में आपको बताने जा रहे जिन्हें पंजाब किंग्स आईपीएल 2023 की नीलामी में टारगेट कर सकता हैं।

Advertisement

1. बेन स्टोक्स

ओडियन स्मिथ और शाहरुख खान इस सीजन में पंजाब किंग्स के लिए फिनिशर के रूप में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। मोहाली स्थित फ्रेंचाइजी बेन स्टोक्स को साइन कर सकती हैं यदि वह आईपीएल 2023 के एडिशन में खेलने के लिए उपलब्ध है। स्टोक्स के आने से पंजाब के बल्लेबाजी डिपार्टमेंट को बहुत मजबूती मिलेगी। इ

सके अलावा वह गेंदबाजी से भी अपना योगदान दे सकते हैं। साथ ही साथ वो शानदार फील्डिंग करने के लिए भी जानें जाते हैं। यहां तक ​​कि स्टोक्स किंग्स के लिए एक कप्तानी विकल्प भी हो सकते हैं।

Advertisement

2. सैम करन

सैम करन 2019 में पंजाब की तरफ से खेले चुके हैं। हालांकि फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2020 से पहले रिलीज कर दिया। करन लाइनअप में कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं और गेंदबाजी करते हुए चार ओवर भी फेंक सकते हैं। ऐसे में पंजाब उन्हें आईपीएल 2023 के लिए टारगेट कर सकती हैं। अगर फ्रेंचाइजी उन्हें खरीदने में सफल हो जाती हैं तो उनके टीम में आने संतुलन मिलेगा।

3. डेविड मलान

डेविड मालन एक ऐसे खिलाड़ी की भूमिका निभाते हैं जो इंग्लैंड टीम में स्थिरता प्रदान करते हैं। पंजाब किंग्स के लिए मालन वही भूमिका निभा सकते हैं। वह 2021 में किंग्स के लिए खेले और अगले साल फ्रेंचाइजी में वापसी कर सकते हैं। कई फैंस को याद होगा कि मालन कभी दुनिया के नंबर एक टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाज थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button