IPLNews

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बदला अपने लोगो का रंग, सामने आयी वजह

Share The Post

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीमें आईपीएल 2022 के ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मैच आज, शनिवार की शाम खेलेंगी। दिल्ली के लिए यह करो या मरो का मैच है। इस मैच को यदि दिल्ली जीतती है तो वह आगे प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित करेगी। यदि दिल्ली यह मैच हार जाती है तो वह बाहर हो जाएगी। मुंबई और दिल्ली की इस लड़ाई पर आरसीबी की निगाहें भी टिकी होंगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के प्लेऑफ में जाने के लिए जरूरी है कि मुंबई यह मैच जीत जाए।

गौरतलब है कि अभी जो स्थिति है, उस हिसाब से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पॉइंट्स टेबल में अपने सभी मैच खेल कर 16 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। वहीं दिल्ली (DC) के 13 मैचों में 14 अंक हैं। यदि दिल्ली यह मुकाबला जीतती है तो वह आरसीबी (RCB) को पछाड़ कर चौथे नंबर पर पहुंच जाएगी और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। दिल्ली का नेट रन रेट पहले ही आरसीबी से बेहतर है।

Advertisement

मुंबई जीती तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेऑफ में

इसी वजह से आरसीबी के सभी समर्थक आज मुंबई को सपोर्ट कर रहे हैं। हालांकि मुंबई खुद टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है। आरसीबी के फैंस चाहेंगे कि जाते-जाते मुंबई उनके फेवर में यह मैच जीतती जाए।

फैंस के साथ-साथ आरसीबी मैनेजमेंट भी खुल कर मुंबई का साथ दे रहा है। आरसीबी मैनेजमेंट खुले तौर पर कह चुका है कि वे मुंबई का समर्थन कर रहे हैं। आरसीबी का मुंबई समर्थन इस हद तक है कि उन्होंने अपने लोगो का कलर भी अपने सामान्य लाल रंग से बदल कर मुंबई के लोगो की तरह नीला कर लिया है।

Advertisement

आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसी और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) पहले ही कह चुके हैं कि वे मुंबई का साथ देंगे और चाहेंगे कि वे जीत जाएं। ऐसा उन्होंने गुजरात के खिलाफ पिछले मैच में मिली जीत के बाद कहा।

मुंबई-दिल्ली का मैच आईपीएल 2022 के प्लेऑफ के अभी स्थान भर देगा। अभी तक 3 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। ये 3 टीमें हैं – गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपरजाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स। अब देखना है कि चौथी टीम के रूप में प्लेऑफ में कौन जाता है, बैंगलोर या दिल्ली।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button