News

रोहित शर्मा ने एशिया कप 2022 में श्रीलंका के खिलाफ 41 गेंदों में 72 रन की पारी खेलकर बनाये ये रिकॉर्ड

Share The Post

कल एशिया कप 2022 के सुपर 4 मुकाबले में श्रीलंका की क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हार का स्वाद चखा दिया। इससे पहले सुपर 4 के मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया था। ऐसे में अब दो लगातार हार के बाद फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं।

हालांकि टीम के लिए अच्छी बात ये थी कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो के मैच में 41 गेंद में 72 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए थे।

Advertisement

अर्धशतकीय पारी खेलते हुए रोहित ने तोड़े ये दो रिकॉर्ड

भारतीय कप्तान ने इस मैच में एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामलें में शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड को पछाड़ दिए जिनके नाम इस टूर्नामेंट में 26 छक्के दर्ज है। वहीं रोहित के नाम 31 मैच में 29 छक्के दर्ज हो गए है। एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामलें में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने एशिया कप में 23 छक्के लगाए है। इस लिस्ट में चौथे स्थान पर 18-18 छक्कों के साथ पूर्व भारतीय खिलाड़ी एम एस धोनी और सुरेश रैना काबिज है।

इसके अलावा रोहित श्रीलंका के खिलाफ 72 रन की पारी खेलते ही एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए है। उन्होंने पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (970 रन) को पीछे कर दिया है। रोहित के नाम एशिया कप में 30 पारियों में 1016 रन हो गए है। भारतीय कप्तान से आगे श्रीलंका के दो महान खिलाड़ी सनथ जयसूर्या (1220 रन) और कुमार संगकारा (1075 रन) है।

Advertisement

वहीं श्रीलंका मैच की बात की जाए तो रोहित शर्मा के अर्धशतक की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 173 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे थे। उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने यह मैच 19.5 ओवरों में अपने नाम कर लिया था।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button