Feature

3 खिलाड़ी जो एशिया कप 2008 में खेले थे और एशिया कप 2022 में भी खेल रहे है

Share The Post

2008 एशिया कप पाकिस्तान में आयोजित किया गया था। उसके बाद से टूर्नामेंट फिर से पाकिस्तान में कभी आयोजित नहीं हो पाया। एक क्रिकेटर के लिए अपने गेम में टॉप पर बने रहने के लिए 14 साल का लंबा समय होता है। वहीं कुछ ने इसे सफलतापूर्वक हासिल करके दिखाया है।

2008 के एशिया कप में खेलने वाले कुछ क्रिकेटर अभी भी खेल रहे है। दरअसल, वे मौजूदा एशिया कप में भी अपनी टीम को रिप्रेजेंट कर रहे हैं। तो आज हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जो एशिया कप 2008 में खेल चुके हैं और एशिया कप 2022 में भी खेल रहे है।

Advertisement

1) रोहित शर्मा

इस लिस्ट में टॉप पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपनी जगह बनाने में सफल रहे है। रोहित उस समय तक डेब्यू कर चुके थे। उन्हें भारतीय क्रिकेट के भविष्य के रूप में देखा जाता था और इसलिए, उन्हें सीमित ओवरों की टीम में नियमित रूप से शामिल किया गया । इसलिए, उन्होंने एशिया कप 2008 के लिए भारतीय टीम के साथ पाकिस्तान भेजा गया था।

अब, वह एशिया कप 2022 में भारत की कप्तानी कर रहे हैं। रोहित शर्मा के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो उन्होंने भारत को 133 मैच में रिप्रेजेंट करते हुए 139.73 के स्ट्राइक रेट की मदद से 3499 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 27 अर्धशतक लगाए है।

Advertisement

2) महमूदुल्लाह

बांग्लादेश का ऑलराउंडर उन खिलाड़ियों में से एक है, जो एशिया कप 2008 में खेले थे और एशिया कप 2022 में भी खेल रहे है। महमूदुल्लाह (Mahmudullah) एक अंडररेटेड क्रिकेटर हैं और बहुतों को वास्तव में यह एहसास नहीं है कि उनका करियर बहुत लंबा रहा है। आमतौर पर लोग शाकिब अल हसन और मुशफिकुर रहीम को बांग्लादेश क्रिकेट के स्तंभ के रूप में देखते हैं लेकिन महमूदुल्लाह भी काफी अहम खिलाड़ी रहे हैं।

उन्होंने दोनों विभागों में योगदान दिया है और देश की कप्तानी भी की है। उन्होंने एशिया कप 2008 में भी हिस्सा लिया था। महमूदुल्लाह के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 119 मैच खेले है और 117.61 के स्ट्राइक रेट की मदद से 2070 रन अपने खाते में जोड़ने में कामयाब रहे है। टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 6 अर्धशतक जड़े है। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 64 रन रहा है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 7.18 के इकॉनमी रेट की मदद से 38 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाने में कामयाबी हासिल की है।

Advertisement

3) मुशफिकुर रहीम

बांग्लादेश के दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज को 2007 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ अपनी पारी के लिए याद किया जाता हैं। अपने करियर की अच्छी शुरुआत के बाद, वह सभी प्रारूपों में बांग्लादेश की स्थापना का लगातार हिस्सा बन गए। वह अभी भी टीम का एक महत्वपूर्ण सदस्य है और एशिया कप 2022 के लिए बांग्लादेश टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी है।

मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो उन्होंने बांग्लादेश को 100 मैच में रिप्रेजेंट करते हुए 1495 रन अपने नाम किये है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 115.44 का रहा है। टी20 इंटरनेशनल में मुशफिकुर के नाम 6 अर्धशतक दर्ज है। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 72 रन है ये उन्होंने 2018 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। उनकी इस शानदार पारी की मदद से बांग्लादेश ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button