IPLNewsSocial

महेंद्र सिंह धोनी ने दिखाया विंटेज रूप, फैंस ने ट्वीट कर कहा ‘दूसरा धोनी नामुमकिन है’

Share The Post

आईपीएल 2022 का सातवां मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चल रहा है।इस मैच में जहाँ पहले रॉबिन उथप्पा ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए फैंस का दिल जीत लिया। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पहली दो गेंदों में बाउंड्री लगाकर फैंस का भरपूर मनोरंजन किया है।

ऐसा लगता है कि, महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2022 में अपना खोया हुआ फॉर्म वापस पा लिया है। धोनी ने इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में तब अर्धशतक बनाया था, जब बाकी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे थे।

Advertisement

आज रात, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चल रहे मैच में, सीएसके ने रॉबिन उथप्पा के अर्धशतक की बदौलत बेहतरीन शुरुआत की। मोईन अली और शिवम दुबे ने भी इस अच्छी शुरुआत का भरपूर फायदा उठाया और लखनऊ के सामने 210 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा कर दिया। इसमें, एमएस धोनी ने 16 गेंदों में नाबाद 16 रन बनाए हैं।

इस मैच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑल राउंडर मोइन अली ने ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए कहा है कि, ”यह एक शानदार विकेट है। यहां बल्लेबाजी करने के बाद मुझे अच्छा लगा है। कुछ ओस के साथ गेंदबाजों के लिए यहां गेंदबाजी करना जरूर थोड़ा मुश्किल है। हमें इस मैच को जीतने के लिए वास्तव में अच्छी गेंदबाजी करनी होगी। ”

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी के ‘विंटेज फॉर्म’ को देखकर खुश हुए फैंस

बहुत कम क्रिकेट फैंस को याद होगा कि आईपीएल के पिछले सीजन यानी आईपीएल 2021 में सीएसके और दिल्ली के बीच हुए मैच में आवेश खान ने धोनी को डक पर आउट किया था। और अब इस मैच में, चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज लीजेंड महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पहली गेंद पर छक्का लगाया और फिर इसके बाद अगली ही गेंद पर चौका जड़ा। जिसके बाद, फैंस बेहद खुश नजर आए और उन्होंने सोशल मीडिया पर खूबसूरत प्रतिक्रिया दी है। आइये देखें फैंस ने ट्विटर पर कैसी प्रतिक्रिया दी है:::

 

Advertisement

Advertisement

 

https://twitter.com/Mayankk_xdd/status/1509563843756060672?t=fcI3cg8Sj1id3JMY7-rEig&s=19

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

https://twitter.com/dabang_0/status/1509559377606639622?t=YEM2WDF85bYS01v67qfrgQ&s=19

Advertisement

https://twitter.com/BING_Humour/status/1509558892962885636?t=WpPSv8y9TlenarXlIjdCpA&s=19

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button