IPLNewsSocial

महेंद्र सिंह धोनी ने डाइव लगाते हुए भानुका राजपक्षे को किया रन आउट फैंस ने ट्वीट कर एशिया कप के रन आउट को किया याद

Share The Post

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 11वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में आने से पहले दोनों ही टीमों ने दो-दो मैच खेले हैं। जहाँ पंजाब किंग्स को एक जीत हासिल हुई थी। जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स को अब भी जीत का इंतजार है। आज के इस लेख में हम रन आउट करने के लिए महेंद्र सिंह धोनी के विंटेज रूप सामने आने पर फैंस ने कैसी प्रतिक्रिया दी है।

फिर फ्लॉफ हुए मयंक अग्रवाल

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में चल रहे इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। जहाँ एक बार फिर, पंजाब किंग्स की शुरूआत बेहद खराब रही और उनके कप्तान मयंक अग्रवाल एक बार फिर बिना कुछ खास किए महज 4 रन बनाकर पहले ओवर की दूसरी गेंद में ही आउट हो गए।

Advertisement

बता दें कि, पंजाब किंग्स ने कप्तान मयंक अग्रवाल को 12 करोड़ रूपये की राशि देकर रिटेन किया था। लेकिन, वह अब तक इस सीजन में कुछ खास नहीं कर सके। जहाँ उन्होंने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ़ 32 रन बनाए थे। वहीं दूसरे मैच में जब पंजाब किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से था तब भी वह सिर्फ एक रन ही बना पाए थे।

महेंद्र सिंह धोनी ने दिखाया विंटेज रूप

बहरहाल, मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए भानुका राजपक्षे भी आज कुछ खास नहीं कर सके और 5 गेंदों में 9 रन बनाकर रन आउट हो गए। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिस जॉर्डन के थ्रो पर रन आउट किया।

Advertisement

हालांकि, इन विकेटों के पतन के बीच पंजाब किंग्स के ओपनर शिखर धवन और विस्फोटक बल्लेबाज लियम लिविंगस्टन पंजाब की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। रिपोर्ट लिखे जाने तक, शिखर धवन 19 गेंदों में 2 चौके और 1 एक छक्के की मदद से 23 बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, लिविंगस्टोन ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा है।

चूंकि, चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिस जॉर्डन के थ्रो पर भानुका राजपक्षे को रन आउट करते हुए अपना विंटेज रूप दिखाया है। इसलिए, फैंस बेहद खुश नजर आए और उन्होंने सोशल मीडिया पर बेहतरीन कंटेंट पोस्ट किए हैं। आइये देखें, ट्विटर पर फैंस ने महेंद्र सिंह धोनी के विंटेज रूप पर कैसी प्रतिक्रिया दी है:::

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

https://twitter.com/ashMSDIAN7/status/1510623628773453828?t=1gecxMdlA33D4M_7NElEcg&s=19

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button