IPLNews

IPL 2022: धोनी की धीमी पारी को लेकर मोहम्मद कैफ ने दिया बड़ा बयान

Share The Post

पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का करियर खत्म नहीं हुआ है। आईपीएल 2022 का सीजन शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी रविंद्र जडेजा को सौप दी थी।

धोनी इस सीजन में बल्ले से बेहतरीन लय में नजर आ रहे है। उन्होंने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नाबाद 50 रन की पारी खेली थी। वहीं लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ उन्होंने तेजी से 16 रन की पारी खेली और पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके बल्ले से 23 रन निकले। हालांकि अभी तक तीनों ही मैचों में ही टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

हमें पुराने धोनी इस सीजन में देखने को मिल सकते हैं- मोहम्मद कैफ

उन्होंने कहा “धोनी अभी फिनिश नहीं हुए है बल्कि वो फिनिशर है। लोगों का कहना है कि उनका समय अब खत्म हो चुका हैं और ये उनका आखिरी आईपीएल हो सकता हैं। वो जिस तरह से इस सीजन में खेल रहे है वो शानदार है। हो सकता हैं शायद हमें इस साल पुराने धोनी देखने इस साल शायद हमें वो पुराने धोनी देखने को मिल जाए जो पहली ही गेंद से बाउंड्री लगाना शुरू कर देते थे।”

वहीं धोनी कप्तानी छोड़ चुके हैं और इसी कारण से वो खुलकर खेल सकते हैं। इसलिए हमें वो धोनी देखने को मिल सकते हैं जो गेंद को स्टेडियम के बाहर पहुंचा देता था। महाराष्ट्र में विकेट बल्लेबाजों को फेवर करते हैं और जिस तरह से उन्होंने पहली गेंद पर छक्का जड़ा था उससे पता चलता है कि वो अच्छे लय में नजर आ रहे हैं।”

Advertisement

धोनी ने आईपीएल में चेन्नई की 213 मैचों में टीम की कमान संभाली है जिसमें से 130 में जीत मिली है और 81 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच टाई और एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका था। एमएस धोनी ने आईपीएल में अभी तक 213 मैच खेले है और 135.59 के स्ट्राइक रेट की मदद से 4835 रन अपने नाम किये है। इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक देखने को मिले है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button